Homeकोण्डागांवपलना से तीन आदिवासी बेटियां लापता, सुक्कू नाग ने सरकार से पूछा—क्या...

पलना से तीन आदिवासी बेटियां लापता, सुक्कू नाग ने सरकार से पूछा—क्या अब सरकार इन बेटियों को बचा पाएगी?*

*पलना से तीन आदिवासी बेटियां लापता, सुक्कू नाग ने सरकार से पूछा—क्या अब सरकार इन बेटियों को बचा पाएगी?*
कोंडागांव। फरसगांव ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पलना से तीन आदिवासी बेटियों के लापता होने के मामले ने क्षेत्र में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। परिजनों के अनुसार लापता बेटियों में *सनो (13 वर्ष), अनीता (13 वर्ष) तथा मानबत्ती (18 वर्ष)* शामिल हैं। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक एजेंट ने बेटियों को काम दिलाने के नाम पर बुलाया और उनकी जानकारी के बिना उन्हें तमिलनाडु भेज दिया।
जब परिजनों को पता चला फिर परिजनों ने पिछले करीब चार महीनों से अपनी बेटियों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।
*AAP जिलाध्यक्ष सुक्कू नाग ने सरकार पर साधा निशाना*
आम आदमी पार्टी के जिला *अध्यक्ष सुक्कू नाग ने इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि महिलाएं और बेटियां सुरक्षित हैं,* लेकिन ग्राम पलना की तीन बेटियों के लापता होने की घटना ने इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*सुक्कू नाग ने कहा,*“भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। सरकार तो बड़े-बड़े ढिंढोरे पीटती है—‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।’ लेकिन आज बस्तर की बेटियां महीनों से लापता हैं और उनके परिवार अपनी बेटियों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। क्या अब सरकार इन बेटियों को बचा पाएगी?”
उन्होंने कहा कि बस्तर के बेरोजगार युवाओं और बेटियों को रोजगार देने में सरकार विफल रही है। रोजगार के अभाव में लोग दूसरे राज्यों की ओर जाने को मजबूर हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार बस्तर के युवाओं को उनके ही क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार नहीं दे पा रही है, तो मजबूरी में होने वाले पलायन और उससे जुड़ी ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा?
*सुक्कू नाग ने कहा, “हमारे बस्तर के बेरोजगारों को भाजपा सरकार रोजगार नहीं दे पा रही है। उसी का नतीजा है कि हमारे बेटे-बेटियां काम की तलाश में दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं।* सरकार को बताना चाहिए कि बस्तर के युवाओं को रोजगार कब मिलेगा और हमारी बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?”
*उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा केवल मंचों और भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए।* सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि बस्तर की बेटियों को शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और सम्मान उनके अपने क्षेत्र में मिले।
मानव तस्करी की आशंका की गंभीरता से जांच की मांग
*सुक्कू नाग ने कहा कि नाबालिग बेटियों के लापता होने का मामला बेहद संवेदनशील है।* इसमें मानव तस्करी की आशंका सहित हर संभावित पहलू की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। यदि जांच में किसी एजेंट या अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तीनों बेटियों की तत्काल तलाश कर सकुशल घर वापसी सुनिश्चित की जाए, साथ ही तमिलनाडु पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मामले की जांच तेज की जाए।
प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
*आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि:*
तीनों लापता बेटियों की तत्काल तलाश कर उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल गठित किया जाए।
नाबालिगों को काम के नाम पर बाहर ले जाने वाले एजेंटों की भूमिका की जांच की जाए।
जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
बस्तर के बेरोजगार युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
*सुक्कू नाग ने कहा, “बस्तर की बेटियों को सुरक्षा, सम्मान और रोजगार चाहिए—सिर्फ नारे नहीं। सरकार को अब भाषण नहीं, जमीन पर परिणाम दिखाना होगा।”*

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES