HomeUncategorizedबसना के अग्रवाल नर्सिंग होम मे आज 11 सितंबर को लगेगा विशेषज्ञ...

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम मे आज 11 सितंबर को लगेगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर, जोड़ एवं गठिया के साथ यूरोलॉजी की मिलेगी सुविधा..

बसना में 11 सितंबर को लगेगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर, जोड़ एवं गठिया के साथ यूरोलॉजी की मिलेगी सुविधा

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को मरीजों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ (रूमेटोलॉजिस्ट) डॉ. नमन जैन मरीजों को परामर्श एवं उपचार की सुविधा देंगे। वे सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

शिविर में जोड़ दर्द, सूजन, अकड़न, टेढ़ापन, कमर व गर्दन दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी या दर्द, गठिया, वात, ऑटोइम्यून बीमारियों, त्वचा के कड़क होने तथा SLE और Sjögren जैसी बीमारियों से संबंधित मरीज परामर्श ले सकेंगे।

इसी दिन अस्पताल में यूरोलॉजी कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है। यूरो सर्जन डॉ. तुषार दानी सुबह 10 बजे से मरीजों की जांच एवं परामर्श करेंगे। शिविर में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्र संक्रमण, मूत्र नली की समस्या, किडनी-प्रोस्टेट एवं टेस्टिस कैंसर सहित अन्य यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं का उपचार एवं ऑपरेशन संबंधी परामर्श दिया जाएगा।

शिविर में सिटी स्कैन के माध्यम से पथरी की जांच, किडनी, प्रोस्टेट एवं पथरी संबंधी ऑपरेशन की सुविधा तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए अन्य उपचार सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी। यूरोलॉजी कैंप में जांच फीस मात्र 700 रुपये रखी गई है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की है।

अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में आयोजित इस संयुक्त विशेषज्ञ शिविर से क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्थानीय स्तर पर परामर्श और उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES