Homeकोण्डागांवप्राचीन पुरातात्विक नगरी भोंगापाल में कृष्ण जन्माष्टमी पर मटका फोड़ और खंभा...

प्राचीन पुरातात्विक नगरी भोंगापाल में कृष्ण जन्माष्टमी पर मटका फोड़ और खंभा चढ़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*

*प्राचीन पुरातात्विक नगरी भोंगापाल में कृष्ण जन्माष्टमी पर मटका फोड़ और खंभा चढ़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*
राजमन नाग
*फरसगांव।* फरसगांव विकासखंड के अंदरूनी अंचल में स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक पुरातात्विक धरोहर भोंगापाल में इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर ग्राम समिति एवं युवाओं के सहयोग से मटका फोड़ एवं पारंपरिक खंभा चढ़ने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो पूरी तरह शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

यह आयोजन भोंगापाल के प्रसिद्ध प्राचीन टीला स्थित शिवलिंग प्रांगण में किया गया था। यह स्थल भारत सरकार के पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है और यहां प्राचीन काल के अवशेष आज भी मौजूद हैं। इसी ऐतिहासिक प्रांगण में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर हर साल ग्रामीण परंपरा के अनुसार खेल और भक्ति से जुड़े कार्यक्रम होते हैं, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद युवाओं के लिए सबसे आकर्षक प्रतियोगिता खंभा चढ़ने की शुरू हुई। इसमें युवाओं ने अपने साहस और शारीरिक दमखम का प्रदर्शन किया। चिकने और ऊंचे खंभे पर चढ़ना आसान नहीं था, लेकिन प्रतिभागियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में ग्राम पालना के युवा *अरुण कुमार सलाम* ने सभी को पीछे छोड़ते हुए सबसे पहले खंभे के शिखर पर पहुंचकर विजय प्राप्त की। उनकी इस जीत पर पूरे प्रांगण में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। आयोजन समिति द्वारा अरुण कुमार सलाम को 1900 रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इसके बाद मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जो जन्माष्टमी का मुख्य आकर्षण होता है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की प्रतीक इस प्रतियोगिता में युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में *रमशिला पोयम एवं मनारो सलाम* ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मटका फोड़ने में सफलता हासिल की और विजेता बने। समिति ने उन्हें भी पुरस्कृत किया।

पूरे दिन भोंगापाल टीला परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में उत्सव को लेकर गजब का उत्साह देखा गया। अंत में आयोजन समिति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं भोलेनाथ की महाआरती और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। समिति ने इस सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES