Homeछत्तीसगढ़* मददेड में गूंजेगी कन्हैया की मुरली: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026...

* मददेड में गूंजेगी कन्हैया की मुरली: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 की तैयारियां पूरी, दो दिवसीय भव्य आयोजन*

* मददेड में गूंजेगी कन्हैया की मुरली: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 की तैयारियां पूरी, दो दिवसीय भव्य आयोजन*

 

*बीजापुर भोपाल पटनम मद्देड़*

 

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम तहसील अंतर्गत ग्राम ग्राम पंचायत मददेड नायापारा के श्री शिव मंदिर प्रांगण में इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और अपार हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।

 

श्री शिव मंदिर समिति नयापारा द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और गांव वासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 

4 सितंबर: भक्ति संध्या, जन्मोत्सव और महा आरती

महोत्सव का शुभारंभ 04 सितंबर 2026 को संध्या समय होगा।

 

भजन-कीर्तन: रात्रि 7:00 बजे से मध्यरात्रि 1:00 बजे तक सुरीली स्वरलहरियों के बीच भगवान श्री कृष्ण के भजनों की अविरल धारा बहेगी।

 

कृष्ण जन्मोत्सव एवं महा आरती: ठीक मध्यरात्रि 12:00 बजे बाल गोपाल का दिव्य जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

 

इसके तुरंत बाद विशेष महा आरती कर भक्तों में माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

 

5 सितंबर: गोविंदाओं की टोलियां और पारंपरिक मटका फोड़ कार्यक्रम ।

 

जन्माष्टमी के दूसरे दिन यानी 05 सितंबर 2026 को गांव में ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ की गूंज रहेगी।

 

मटका फोड़: प्रातः 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक भव्य मटका फोड़ (दही-हांडी) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवा गोविंदाओं की टोलियां अपने कौशल और उत्साह का प्रदर्शन करेंगी।

 

 

आयोजक ‘श्री शिव मंदिर समिति नयापारा मद्देड़ ने समस्त ग्रामवासियों एवं आसपास के सभी श्रद्धालु भक्तजनों से सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES