Homeछत्तीसगढ़‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा ने कसी कमर, पवन साय ने...

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा ने कसी कमर, पवन साय ने कार्यकर्ताओं को अभियान सफल बनाने का किया आव्हान,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा ने कसी कमर, पवन साय ने कार्यकर्ताओं को अभियान सफल बनाने का किया आव्हान,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण, बीजापुर में भाजपा की जिला कार्यशाला में आगामी अभियान की बनी रणनीति

बीजापुर।,,,,,,,,,,,,,,,, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला अटल सदन कार्यालय बीजापुर में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, अभियान की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने संगठनात्मक बैठक लेते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करते हुए सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्री साय ने कार्यकर्ताओं से संगठन में आपसी समन्वय और संवाद को मजबूत करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से ही संभव है। कार्यकर्ता सेवा कार्यों एवं पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाकर आमजन से निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखें।

इस अवसर पर बस्तर संभाग सह प्रभारी संगठन हरपाल सिंह भामरा, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट, प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास मुदलियार, जिला प्रभारी दीपेश अरोरा, जिला अध्यक्ष घासीराम नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, महामंत्री फूलचंद गागड़ा, संजय लुक्कड़ सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES