*बीजापुर पुलिस की कार्रवाई : नीलमडगु के जंगलों से हथियार व गोला-बारूद बरामद*,,,,,,,,
,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,बीजापुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी/सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस बल को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
🔳 घटना का विवरण
दिनांक 01.09.2026 को थाना भोपालपटनम को मुखबिर से ग्राम नीलमडगु के जंगल में नदी किनारे संदिग्ध सामग्री छिपे होने की आसूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की त्वरित तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु संयुक्त सुरक्षा दल को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
🔳 सर्चिंग के दौरान ग्राम नीलमडगु के जंगल में नदी किनारे एक कटे हुए पेड़ के खोखर (होल) के भीतर लावारिस हालत में छिपाकर रखा गया हथियारों एवं गोला-बारूद का डंप बरामद किया गया।
🔳 बरामद समस्त सामग्री को विधिवत जप्त कर सुरक्षित कब्जे में लिया गया।
जप्त सामग्री का विवरण:
1. 12 बोर देशी कट्टा 01 नग
2. टूटी हुई BGL राइफल 01 नग
3. BGL सेल: 08 नग
4. 12 बोर देशी कट्टा जिंदा राउंड 10 नग
5. देशी कट्टा सेल कैप 03 नग
6. पेंचिस 01 नग
7. पिट्ठू (बैग) 01 नग
🔳 कार्रवाई में शामिल टीम
यह संयुक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) भोपालपटनम श्री घनश्याम कामड़े, थाना प्रभारी भोपालपटनम श्री मुकेश पटेल, डीआरजी (DRG) बीजापुर, बीडीएस (BDS) टीम एवं थाना भोपालपटनम के बल की सराहनीय भूमिका रही।

