

सरायपाली में अब हर गुरुवार मिलेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, न्यूरो और सांस संबंधी रोगों की होगी जांच
सरायपाली। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से सरायपाली में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है। अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब हर गुरुवार विशेषज्ञ डॉक्टर सरायपाली में मरीजों की जांच एवं परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस पहल के तहत 3 सितंबर 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली (MBBS, MS, MCh Neurosurgery) मरीजों की जांच करेंगे। वे मस्तिष्क, नसों, रीढ़ एवं न्यूरो से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच और उपचार संबंधी परामर्श देंगे। उन्हें Minimally Invasive एवं Endoscopic Spine Surgery में फेलोशिप भी प्राप्त है।
इसी दिन चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी (MD–Respiratory Medicine) भी मरीजों को परामर्श देंगी। सांस लेने में परेशानी, दमा, एलर्जी, COPD, लंबे समय से खांसी, छाती में पानी भरना, निमोनिया, टीबी, फेफड़ों की समस्या, सांस फूलना, सीने में दर्द, खर्राटे एवं नींद संबंधी विकार जैसी समस्याओं की जांच और उपचार संबंधी सलाह उपलब्ध होगी।
अस्पताल की ओर से बताया गया है कि मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं, अनुभवी डॉक्टरों की सलाह, व्यक्तिगत देखभाल और सटीक जांच के आधार पर उपचार की सुविधा मिलेगी। साथ ही आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली में उपलब्ध रहेंगी। मरीज या उनके परिजन अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए 9303623130, 7773086100 और 9174335366 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।


