
बसना वासियों के लिए अच्छी खबर: अब बच्चों केदिल की जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा
बसना (महासमुंद) – क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब बाल हृदय रोगों के इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में पहली बार बाल हृदय रोग विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी लगने जा रही है।
इस विशेष शिविर में रायपुर और अन्य बड़े शहरों में अपनी सेवाएं दे चुके प्रसिद्ध बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल चौहान अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. चौहान MBBS, M.D. (VNSGU, सूरत), Fellowship in Pediatrics Cardiology हैं और उन्हें इस क्षेत्र में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
इन बीमारियों का होगा विशेष परीक्षण:
• जन्म से दिल में छेद या बनावट की समस्या • बच्चों में नीला पड़ना या जल्दी साँस फूलना • बार-बार थक जाना या दूध ठीक से न पी पाना • बच्चों में दिल की धड़कन का तेज़ या अनियमित होना • दिल के वाल्व से जुड़ी समस्या • बच्चों में सीने में दर्द या चक्कर आना • दिल के संक्रमण या सूजन • पहले हुए दिल के ऑपरेशन या इलाज से जुड़ी परेशानियाँ
शिविर का विवरण:
स्थान – अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना
दिनांक – 18 अक्टूबर 2026, रविवार
समय – सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
अस्पताल प्रबंधन ने अपील की है कि जिन बच्चों में इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, वे समय पर पहुंचकर विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। यह बसना क्षेत्र के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा है।
संपर्क के लिए: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.)
मो. 84618-11000, 77730-86100





