HomeUncategorizedबसना में 11 सितंबर को विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष ओपीडी, जोड़ एवं...

बसना में 11 सितंबर को विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष ओपीडी, जोड़ एवं गठिया रोग और गर्भावस्था की महत्वपूर्ण जांच की सुविधा..

बसना में 11 सितंबर को विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष ओपीडी, जोड़ एवं गठिया रोग और गर्भावस्था की महत्वपूर्ण जांच की सुविधा

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में आगामी 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष ओपीडी एवं जांच सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान जोड़ एवं गठिया रोग से संबंधित समस्याओं के साथ-साथ गर्भावस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी।

अस्पताल में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर के सुप्रसिद्ध जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन जैन मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे। डॉ. जैन MD (General Medicine), DNB Clinical Immunology and Rheumatology एवं कंसल्टेंट रूमेटोलॉजिस्ट हैं। वे प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न एवं टेढ़ापन, कमर या गर्दन में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी या दर्द, गठिया, वात एवं ऑटोइम्यून बीमारियों, त्वचा का कड़ा होना, नॉन-हीलिंग अल्सर, लंबे समय से बुखार तथा SLE और Sjögren जैसी बीमारियों की जांच एवं उपचार के लिए विशेषज्ञ परामर्श लिया जा सकता है।

इसी दिन फीटल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. स्वाति कुमारी भी अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में गर्भावस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जांचों के लिए उपलब्ध रहेंगी। वे MBBS, MS, FNB (Maternal & Fetal Medicine) हैं। उनके द्वारा NT Scan (11–13+6 सप्ताह), Anomaly Scan (Level-II), Fetal 2D Echo, Recurrent Pregnancy Loss Evaluation, Amniocentesis, Genetic Counselling सहित फीटल मेडिसिन से जुड़ी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

विशेषज्ञों के अनुसार हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, बार-बार गर्भपात, परिवार में जन्मजात विकारों का इतिहास, गर्भावस्था में असामान्य रिपोर्ट आने अथवा शिशु के संपूर्ण विकास की विस्तृत जांच की आवश्यकता होने पर फीटल मेडिसिन विशेषज्ञ से परामर्श उपयोगी है।

डॉ. नमन जैन एवं डॉ. स्वाति कुमारी की ओपीडी 11 सितंबर को होगी। मरीजों को समय पर पंजीयन एवं अपॉइंटमेंट लेने की सलाह दी गई है। जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ के लिए समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि फीटल मेडिसिन जांच के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES