
बसना में 9 सितंबर को लगेगा विशेष रक्त रोग एवं रक्त कैंसर परामर्श शिविर
बसना। संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना के संयुक्त तत्वावधान में 9 सितंबर 2026 को विशेष चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में रक्त संबंधी विकार एवं रक्त कैंसर विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की जांच और परामर्श किया जाएगा।
शिविर में डॉ. अद्वय गुप्ता (MD Medicine, DM Clinical Hematologist, Bone Marrow Transplanter एवं CAR-T Expert) मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श देंगे। शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में होगा।
शिविर में खून की कमी, बार-बार खून चढ़ाने की आवश्यकता, प्लेटलेट्स की कमी, WBC की कमी, सिकल सेल, थैलेसीमिया तथा ब्लड कैंसर (AML, CML) जैसी रक्त संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज परामर्श ले सकेंगे। शिविर में विभिन्न प्रकार की जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान, उचित जांच और विशेषज्ञ उपचार संबंधी सलाह उपलब्ध कराना है। मरीजों को अत्याधुनिक लैब सुविधा, अनुभवी चिकित्सकों की सलाह और बेहतर उपचार की जानकारी भी दी जाएगी।
स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद
दिनांक: 9 सितंबर 2026
समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
संपर्क: 7770868473, 7773086100, 8461811000



