HomeUncategorizedझलप में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, NH-53 पर...

झलप में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, NH-53 पर किया चक्काजाम.. घंटो बाद आश्वासन के बाद खुला जाम..

राहुल भोई महासमुंद..

झलप में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, NH-53 पर किया चक्काजाम

महासमुंद जिले के झलप क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार सड़क पर देखने को मिला। झलप-छिलपावन चौक के पास ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए चक्काजाम के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और सफर कर रहे आम नागरिकों को घंटो काफी तकलीफो का सामना करना पड़ा..

ग्रामीणों का कहना है कि झलप से बागबाहरा जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पिछले करीब डेढ़ महीने से बेहद खराब स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर छिलपावन के पास सड़क के गड्ढों में ट्रक फंसने की घटनाओं से आवागमन और भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की बदहाली को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने आखिरकार चक्काजाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक चले आंदोलन के बाद सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।

फिलहाल मरम्मत के आश्वासन के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो गया है..।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES