* थाना मदेड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीणों की सूझबूझ और सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई से माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से लगाया गया पुराने प्रेशर आईईडी को निष्प्रभावी किया गया *
थाना मद्देढ़, जिला बीजापुर ,
दिनांक: 05.09.2026,
थाना मद्देड क्षेत्रन्तर्गत ग्राम बंदेपारा एवं पेगड़ापल्ली के ग्रामीण स्थानीय जंगल में पुटू (मशरूम) एकत्र करने गए थे। इसी दौरान उन्हें जमीन पर बिछा हुआ एक संदिग्ध वायर दिखाई दिया। नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की नीयत से लगाए गए प्रेशर बम का अंदेशा होते ही ग्रामीणों ने बिना किसी छेड़छाड़ के तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी ।
सूचना मिलते ही संयुक्त सुरक्षा दल तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। टीम ने सूझबूझ और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए प्लांट किए गए प्रेशर बियर बॉटल आईईडी को सुरक्षित बाहर निकाला और मौके पर ही नष्ट (डिफ्यूज) किया गया ।
संयुक्त टीम में शामिल अधिकारी एवं बल:
थाना मदेड़ से सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सुरेश जब्बा
सीआरपीएफ 22वीं वाहिनी ‘A’ कंपनी (संगमपल्ली) से सहायक कमांडेंट मनोज कुमार,
बीडीएस (BDS) टीम,
जनहित में पुलिस की अपील,
बीजापुर पुलिस समस्त नागरिकों एवं ग्रामीणों से अपील करती है कि जंगल, पगडंडी, खेत या सड़क किनारे किसी भी प्रकार का तार, संदिग्ध गड्ढा, टिफिन, कंटेनर या अज्ञात/लावारिस वस्तु दिखाई देने पर उसे बिल्कुल न छुएं और न ही उसके करीब जाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाना, सुरक्षा कैंप को दें।
आपकी एक सही और समय पर दी गई सूचना किसी बड़े हादसे को रोक सकती है ।

