Homeछत्तीसगढ़*शिवमंदिर में जन्माष्टमी की धूम: भक्तिमय माहौल में हुआ बांके बिहारी का...

*शिवमंदिर में जन्माष्टमी की धूम: भक्तिमय माहौल में हुआ बांके बिहारी का प्राकट्य, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि*,,,,,,,, ,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट ,,,,,,,,,

*शिवमंदिर में जन्माष्टमी की धूम: भक्तिमय माहौल में हुआ बांके बिहारी का प्राकट्य, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि*,,,,,,,,

,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट ,,,,,,,,,

** मारुति मानस मंडली और शिवमंदिर समिति के तत्वावधान में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, महाआरती में उमड़ा आस्था का सैलाब**

आधी रात 12 बजे हुआ श्रीकृष्ण का प्राकट्य, जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर

भोपालपटनम,
नगर के प्रसिद्ध शिवमंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साक्षी बनने शिवमंदिर पहुंचे।

देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।

जन्मोत्सव के अवसर पर शिवमंदिर समिति एवं मारुति मानस रामायण मंडली की ओर से विशेष रूप से भजन-कीर्तन एवं रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए।

शिव मंदिर परिसर में लगातार भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

रात्रि 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ, मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साथ ही श्रद्धालुओं ने जमकर “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारे लगाए।

जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु खुशी से झूम उठे।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना महा आरती की गई।

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भी जन्माष्टमी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

शिवमंदिर समिति एवं मारुति मानस रामायण मंडली द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजन-कीर्तन का आनंद लिया।

जन्मोत्सव के दौरान मंदिर परिसर की रौनक देखते ही बन रही थी।

भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साथ ही पूरा भोपालपटनम क्षेत्र कृष्ण भक्ति के रंग में रंग गया।

श्रद्धालुओं ने आयोजन को लेकर शिवमंदिर समिति एवं मारुति मानस रामायण मंडली के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है तथा नई पीढ़ी को भी अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES