HomeUncategorizedझलप में नाली जाम की समस्या का त्वरित समाधान, पीएमजीएसवाई के कार्यपालन...

झलप में नाली जाम की समस्या का त्वरित समाधान, पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता आशीष कुलदीप की मौजूदगी में जेसीबी से हटाया गया अवरोध..

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद.. झलप में नाली जाम होने और पानी की निकासी बाधित होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता आशीष कुलदीप की मौजूदगी में जेसीबी से नाली में जमा कचरे और अवरोध को हटाया गया, जिसके बाद पानी की निकासी सुचारू हो गई।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की खराब सड़कों और जलभराव की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

वहीं छिलपावन चौक के आसपास के दुकानदारों और व्यवसायियों से भी प्रशासन ने चर्चा की। उन्हें नाली में कचरा नहीं डालने और पानी की निकासी व्यवस्था को बाधित न करने की अपील की गई। व्यवसायियों ने प्रशासन की अपील पर सहमति जताते हुए भविष्य में नाली में कचरा नहीं डालने का आश्वासन दिया।

पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष कुलदीप ने बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। बरसात के बाद आवश्यक बजट में इसे शामिल कर सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से फिलहाल नाली जाम और जलभराव की समस्या से राहत मिली है। स्थानीय नागरिकों और व्यवसायियों ने समस्या का तत्काल समाधान किए जाने पर प्रशासन का आभार जताया और नाली की साफ-सफाई एवं पानी निकासी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया..।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES