*रायपुर के मंच से बस्तर की हुंकार, सुक्कू नाग ने बस्तर के हक़ की आवाज बुलंद की*
रायपुर। राजधानी रायपुर के मंच से एक बार फिर बस्तर की आवाज गूंजी है। आम आदमी पार्टी के कोंडागांव जिला अध्यक्ष सुक्कू नाग ने बस्तर की आवाज बनकर सरकार को ललकारा है। उनका कहना है कि बस्तर अब चुप नहीं बैठेगा, अपने जल, जंगल, जमीन और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ेगा।
आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुक्कू नाग ने मंच से बस्तर के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि आज बस्तर के आदिवासियों के हक और अधिकार खतरे में हैं। जल, जंगल और जमीन जो आदिवासियों की पहचान है, उस पर लगातार संकट गहरा रहा है। सरकारें सिर्फ वादे करती हैं, लेकिन जमीन पर आदिवासी समाज आज भी अपने अधिकारों के लिए भटक रहा है।
सुक्कू नाग ने कहा कि बस्तर का सम्मान ही छत्तीसगढ़ का सम्मान है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं से आज भी बस्तर का बड़ा इलाका वंचित है। युवा बेरोजगार हैं, किसान परेशान हैं और आदिवासी समाज अपने ही जल, जंगल, जमीन के लिए संघर्ष कर रहा है।
उन्होंने कहा, “हक़ की आवाज रायपुर के मंच से उठी है, यह आवाज पूरे बस्तर में गूंजेगी।” यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि बस्तर के हर गांव, हर घर तक पहुंचने वाला संकल्प है। आम आदमी पार्टी बस्तर के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनके हक की लड़ाई को विधानसभा से लेकर सड़क तक लड़ेगी।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सुक्कू नाग के संबोधन का जोरदार समर्थन किया। लोगों का कहना है कि सुक्कू नाग लगातार बस्तर के मुद्दों को उठाते रहे हैं, चाहे वह बिजली कटौती का मुद्दा हो या बस्तर बचाओ यात्रा हो। रायपुर के इस मंच से उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि बस्तर की आवाज को अब दबाया नहीं जा सकता।

