Homeछत्तीसगढ़*गौ सेवा से जुड़ी कांवड़ यात्रा: कुरंदी धाम में 5,100 रोटी और...

*गौ सेवा से जुड़ी कांवड़ यात्रा: कुरंदी धाम में 5,100 रोटी और 51 किलो गुड़ से हुआ गौ  माता को अर्पित बस्तर संभाग में पहली बार आयोजित हुई* ,,,,दीपक मरकाम की खबर*

*गौ सेवा से जुड़ी कांवड़ यात्रा: कुरंदी धाम में 5,100 रोटी और 51 किलो गुड़ से हुआ गौ  माता को अर्पित बस्तर संभाग में पहली बार आयोजित हुई* ,,,,दीपक मरकाम की खबर*

 

बस्तर सम्भाग जगदलपुर

जगदलपुर :::: भगवान महादेव की भक्ति और गौ सेवा के संकल्प के साथ आज बस्तर संभाग में पहली बार गौ सेवा संकल्प कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ महादेव घाट से हुआ, जहां से श्रद्धालु पवित्र जल, रोटी एवं गुड़ लेकर कुरंदी स्थित हैप्पी कामधेनु गौ धाम के लिए रवाना हुए।*

 

यात्रा महादेव घाट से सिरहासार, गोलबाजार मेन रोड, कोतवाली, शहीद पार्क, कुम्हारपारा, हाईवे एवं आड़ावाल होते हुए कुरंदी गौ धाम पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव के जयकारों के साथ गौ सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

 

कुरंदी गौ धाम पहुंचकर कांवड़ यात्रियों द्वारा शिवलिंग में पवित्र जल अर्पित कर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया। इसके पश्चात 5100 रोटी एवं 51 किलो गुड़ गौ माता को अर्पित किया गया तथा गौ सेवा का संकल्प लिया गया।

 

आयोजकों ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इसी भावना के साथ कांवड़ यात्रा को गौ सेवा से जोड़कर समाज में सेवा, संवेदना और संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया गया।

 

आयोजकों ने यात्रा में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, गौ सेवकों एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी गौ सेवा और धार्मिक सामाजिक सेवा के ऐसे आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

 

 

इस दौरान दीपक पनपालिया, नरेश कोरी, कैलाश ठाकुर, रोहन कुमार, विक्रम ठाकुर, सुनीता कश्यप, वंशिका पोडाल, जशवंत जोशी, रवि नेताम, नरसिम्हा सिन्हा, रोहन सेठिया, अमन धीवर, आदि ठाकुर, अमित ठाकुर, हर्षा यादव, रीना ठाकुर, उमेश सेन, महेंद्र कश्यप, गीतेश पाणीग्राही, आनंद बघेल, डालेश्वर कश्यप, जितेन्द्र जोशी, कृष ठाकुर, कृष बाजपेयी, विजय ठाकुर, अंशु कुमार सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक एवं श्रद्धालु सहभागी रहे। माता का पूजन

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES