Homeकोण्डागांवबड़ेडोंगर से कोनगुड सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति, विधायक नीलकंठ टेकाम का...

बड़ेडोंगर से कोनगुड सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति, विधायक नीलकंठ टेकाम का जताया आभार*,, परमेश्वर सेठिया मंडल महामंत्री

*बड़ेडोंगर से कोनगुड सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति, विधायक नीलकंठ टेकाम का जताया आभार*

*बड़ेडोंगर / कोंडागांव:* केशकाल के लोकप्रिय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी के अथक प्रयासों से बड़ेडोंगर से कोनगुड तक सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इस मार्ग के लिए 8 करोड़ 97 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

मंडल महामंत्री श्री फरमेश्वर सेठिया ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाला यह एकमात्र प्रमुख मार्ग पूरी तरह से जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो चुका था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी ने इस मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था और शासन से मार्ग निर्माण की मांग की थी। उनके प्रयासों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ शासन ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

सड़क स्वीकृत होने से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है और सभी ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES