Homeकोण्डागांवबड़ेडोंगर से कोनगुड सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति, विधायक नीलकंठ टेकाम का...

बड़ेडोंगर से कोनगुड सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति, विधायक नीलकंठ टेकाम का जताया आभार*,,,,, हेमचंद देवांगन जिला मंत्री भाजपा

*बड़ेडोंगर से कोनगुड सड़क मार्ग को मिली स्वीकृति, विधायक नीलकंठ टेकाम का जताया आभार*,,,,, हेमचंद देवांगन जिला मंत्री भाजपा

*बड़ेडोंगर / कोंडागांव :* लोकप्रिय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी के अथक प्रयासों से बड़ेडोंगर से कोनगुड सड़क मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।

भाजपा जिला मंत्री श्री हेमचंद देवांगन ने सड़क स्वीकृति पर विधायक जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाला यह एकमात्र प्रमुख मार्ग पूरी तरह जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो चुका था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी।

इस जर्जर सड़क के मुद्दे को विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी ने विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था और शासन से मार्ग निर्माण की मांग की थी। उनके प्रयासों के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ शासन ने उक्त सड़क मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES