Homeछत्तीसगढ़भोपालपटनम थाना परिसर में शान से लहराया तिरंगा, शहीद जवानों को किया...

भोपालपटनम थाना परिसर में शान से लहराया तिरंगा, शहीद जवानों को किया गया नमन,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

भोपालपटनम थाना परिसर में शान से लहराया तिरंगा, शहीद जवानों को किया गया नमन,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

भोपालपटनम।,,,,,,,,,,, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपालपटनम थाना परिसर में देशभक्ति और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री घनश्याम कामड़े ने शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर एसडीओपी घनश्याम कामड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से 1947 में मिल गई थी, लेकिन बीजापुर जिले के कुछ क्षेत्रों में लंबे समय तक नक्सल समस्या के कारण लोग वास्तविक आजादी का अनुभव नहीं कर पा रहे थे। क्षेत्र के नक्सलमुक्त होने के बाद अब लोगों के जीवन में शांति और सुरक्षा का माहौल बना है। लोग पहले की तुलना में अब बेखौफ होकर अपने जरूरी कामों के लिए कहीं भी आ-जा पा रहे हैं और रात में चैन से सो पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। आम नागरिकों को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपनी किसी भी समस्या, सुझाव या शिकायत को पुलिस के सामने बेझिझक रखें। पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं विश्वास से क्षेत्र में शांति और विकास को और मजबूती मिलेगी।

शहीद जवानों को किया गया याद

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना परिसर में क्षेत्र की सुरक्षा के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने शहीद जवानों के बलिदान को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। इस दौरान शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षिकाएं, थाना स्टाफ, गणमान्य नागरिक तथा क्षेत्र के बड़े संख्या में लोग देखने पहुंचे

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES