Homeछत्तीसगढ़*ॐ 🔱 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजेगा क्षेत्र , सावन में...

*ॐ 🔱 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजेगा क्षेत्र , सावन में मददेड , तीमेड , भोपाल पटनम, तीन प्रमुख शिवधामों से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा 🔱 ॐ*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की खबर*

*ॐ 🔱 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजेगा क्षेत्र , सावन में मददेड , तीमेड , भोपाल पटनम, तीन प्रमुख शिवधामों से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा 🔱 ॐ*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर जिले के भोपाल पटनम ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत इस वर्ष मद्देड़,तीमेड,भोपालपटनम में उमड़ेगा आस्था का जनसैलाब; पवित्र इंद्रावती जल से होगा तीनों शिव धामों के भोलेनाथ का जलाभिषेक ।

सावन के पवित्र और पावन महीने में इस बार भोपालपटनम क्षेत्र पूरी तरह शिवमय और भक्ति के आलौकिक रंग में रंगा नजर आएगा।

देवाधिदेव महादेव की आराधना के इस महापर्व पर पूरे भोपालपटनम अंचल में श्रद्धा, संकल्प और समर्पण की अद्भुत त्रिवेणी बहने जा रही है।

इस वर्ष ब्लॉक के तीन प्रमुख शिवधामों—मद्देड़, तीमेड , भोपालपटनम—से ऐतिहासिक और भव्य कांवड़ यात्राएं निकाली जाएंगी, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।

कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अटूट आस्था और महादेव के प्रति निश्छल प्रेम की प्रतीक है।

कांवड़िये पवित्र इंद्रावती नदी और विभिन्न पावन जलस्रोतों से कांवड़ में जल भरकर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी जयकारों के साथ पैदल यात्रा करते हुए भगवान शिव के चरणों में जल अर्पित करेंगे।

ॐ 🚩 तीन पावन कांवड़ यात्राओं का विशेष शेड्यूल

क्षेत्र को शिवमय बनाने के लिए तीनों प्रमुख धामों में तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं:

*ॐ 11 अगस्त — मद्देड़ (श्री चंद्रमौलेश्वर महादेव)*

मद्देड़ स्थित श्री चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर के लिए विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी, जहां श्रद्धालु पूर्ण विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे।

*ॐ 17/08/2026 अगस्त — तीमेड (इंद्रावती नदी तट शिव मंदिर)*

तीमेड स्थित इंद्रावती नदी के तट पर विराजमान भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए पवित्र इंद्रावती जल के साथ कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।

*24/08/2026, अगस्त — भोपालपटनम (श्री चंद्रशेखर महादेव)*

सावन के अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण सोमवार पर भोपालपटनम स्थित श्री चंद्रशेखर महादेव शिव मंदिर में विशाल कांवड़ यात्रा और महाजलाभिषेक का आयोजन होगा।

*ॐ कांवड़ कंधे पर, महादेव नाम जुबान पर:*

भक्ति और संकल्प का महापर्व यात्रा को लेकर स्थानीय शिवभक्तों का कहना है कि इस सावन कंधों पर कांवड़ होगी, जुबान पर भोलेनाथ का नाम होगा और हर कदम धर्म तथा आस्था के नाम होगा।

गाँव-गाँव से कांवड़ियों के जत्थे इस यात्रा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

*🙏 श्रद्धालुओं से सम्मिलित होने की विशेष अपील,*

आयोजकों एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने भोपालपटनम ब्लॉक व आसपास के समस्त श्रद्धालुओं, माताओं, बहनों और युवाओं से भावपूर्ण आग्रह किया है कि वे सपरिवार एवं मित्रगणों सहित अधिक से अधिक संख्या में इन तीनों कांवड़ यात्राओं में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें और इस पावन पर्व को ऐतिहासिक बनाएं।

 

*हर गांव से उठे कांवड़, हर कंधे पर हो महादेव!*

*बोल बम! हर-हर महादेव! ॐ नमः शिवाय! 🔱🚩*

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES