
राहुल भोई महासमुंद..
महासमुंद शहर एवं पटरी पार क्षेत्र की जर्जर और बदहाल सड़कों की समस्या को लेकर पटरी पार संघर्ष मोर्चा एवं क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल/मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सड़क निर्माण एवं मरम्मत की मांग की है..ज्ञापन में विशेष रूप से नयापारा, गुलशन चौक सहित पटरी पार क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया गया है..मोर्चा ने कहा कि लंबे समय से सड़कें खराब होने के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह एक से दो फीट तक गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिसके चलते आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं और सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है..ज्ञापन में बताया गया कि नयापारा और गुलशन चौक मुख्य मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और बुजुर्ग आवागमन करते हैं..जर्जर सड़कों और उड़ती धूल के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। वहीं सड़क की बदहाली का असर स्थानीय व्यापारियों के कारोबार पर भी पड़ रहा है। धूल और खराब रास्तों के कारण दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित होने के साथ ही दुकानों में रखा सामान भी खराब हो रहा है।

मोर्चा ने बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को भी गंभीर बताया..ज्ञापन के अनुसार गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और नाली का अंतर तक समाप्त हो जाता है, जिससे राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है ..पटरी पार संघर्ष मोर्चा ने मांग की है कि गुलशन चौक, नयापारा सहित पटरी पार क्षेत्र की सभी प्रमुख क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य को तत्काल स्वीकृति देकर शुरू किया जाए..स्थायी निर्माण शुरू होने तक जनहित में सड़कों के गड्ढों को भरने का पैचवर्क कार्य आगामी 48 घंटे के भीतर प्रारंभ करने की मांग की गई है…समस्याओ को लेकर पूर्व में कई बार संबंधित लोक निर्माण विभाग (PWD) को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों में नाराजगी है.. बता दे की महासमुंद से तुमगांव तक लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 19.86 करोड़ रूपये की लागत से 9.65 किलोमीटर सडक चौड़ीकरण का काम चालू है..जो काफी हद तक पूर्ण भी हो चूका है लेकिन गुलशन चौक से बेमचा तक की सडक इतनी जर्ज़र हो चुकी है की इसमें चलना लोगो के लिए दुभर हो गया है..सडक मे जगह जगह गड्ढे बन चुके जिससे लोग, स्कूली बच्चे गिर कर घायल हो रहे है.. बारिश होने पर पानी लोगो के घरों और दुकानों मे घुसने लगे है.. यहां तक की कावड़ियों को भी इस जर्ज़र सडक पर चलना पड़ता है..अब विवश होकर पटरी पार लोगो को आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है..तहसीलदार को सौपे गए ज्ञापन मे कहाँ गया है की अगर 7 दिनों के भीतर ठोस एवं लिखित रूप से सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो पटरी पार संघर्ष मोर्चा आम जनता के साथ मिलकर उग्र चक्काजाम एवं क्रमिक भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होगा..जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी…।
धरना मे मौजूद स्थानीय पार्षद वार्ड क्रमांक 7 के मुस्ताक खान विक्की ने बताया की हम कई बार सम्बंधित विभाग को शिकायत कर चुके है लेकिन कोई सुनावाई नहीं हो रही है..लोग स्कूली बच्चे गिर कर घायल हो रहे है जिसके लिए हमें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है…
वही स्थानीय निवासीयों मे मनीराम साहू और भरत लाल सेन ने बताया की सडक की हालत ख़राब है कई गिर कर घायल हो चुके है. पुरे इलाके का पानी इसमें आता है और सडक भर जाता है.. जल्द से जल्द इसे सुधार कर बनाना जरुरी है..।

गौरतलब है की महासमुंद-तुमगांव मार्ग काफी व्यस्ततम है.शहर की करीब 40 प्रतिशत आबादी जो नयापारा, अयोध्या नगर और इमलीभाठा में निवासरत है उनके लिए यह यह एक मुख्य मार्ग है साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग इसी मार्ग का उपयोग कर महासमुंद आते हैं..यह मार्ग महासमुंद शहर और नगर पंचायत तुमगांव को जोड़ता है..इसमें दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है..साथ ही यह मार्ग नेशनल हाईवे 53 को भी जोड़ता है..वहीं इसी मार्ग से होकर महासमुंद से बलौदाबाजार, सरायपाली और सारंगढ़ जाते हैं..आगे अब देखना होगा की आखिर कब तक लोगो को इस समस्या से राहत मिल पाती है..।

