Homeछत्तीसगढ़*भोपालपटनम में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस: पारंपरिक वेशभूषा में...

*भोपालपटनम में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस: पारंपरिक वेशभूषा में उमड़े सैकड़ों लोग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन*,,,,,,,,,, ,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

*भोपालपटनम में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस: पारंपरिक वेशभूषा में उमड़े सैकड़ों लोग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन*,,,,,,,,,,

,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

भोपालपटनम
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भोपालपटनम स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में भव्य एवं गरिमामय सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। भोपालपटनम ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए सैकड़ों आदिवासी पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता कर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

*पारंपरिक पूजन और सांस्कृतिक छटा*
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। आयोजन स्थल पर पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा। रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाक पहने ग्रामीणों ने मांदर एवं ढोल-नगाड़ों की थाप पर सामूहिक लोकनृत्य और लोकगीत प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक झांकियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

*सामाजिक समरसता और अधिकारों पर मंथन*

समारोह के मुख्य अतिथि श्री एलैया मांझी थे, जबकि अध्यक्षता अनिल पामभोई ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्वा मदनैया और शाऊलम सनटी उपस्थित रहे।
मंच से वक्ताओं ने आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने जल, जंगल, जमीन के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकारों के प्रति जागरुकता और युवाओं द्वारा अपनी मूल सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने पर जोर दिया।

*विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन*

आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए पारंपरिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की उपस्थित जनसमूह ने जमकर सराहना की।

*सामूहिक सहभोज के साथ समापन*

देर शाम तक चले इस समारोह में सामाजिक समरसता और सामुदायिक एकता की अनूठी झलक देखने को मिली। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ सामूहिक भोजन किया, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

आयोजन समिति के कमल सिंह कोर्राम, नागवंशी जी, यालम शंकर, अशोक मडे, शेखर वासम, संगीता केतारप, महेश बोजी, संजय चित्तूर, भरत देहारि सहित अन्य सदस्यों के विशेष योगदान से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। आयोजकों ने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES