Homeछत्तीसगढ़* संत गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती पर देशभर में...

* संत गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती पर देशभर में चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी* ,,दीपक मरकाम की खबर*

* संत गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती पर देशभर में चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी* ,,दीपक मरकाम की खबर*

 

*वाराणसी से निकलेगी ‘समरसता यात्रा’, देशभर में 51 हजार दीपों के साथ शुरू होगा अभियानी जनआंदोलन: महेश गागड़ा*

*समरसता से विकसित भारत’ का संकल्प: गुरु रविदास जयंती वर्ष पर देशभर में चलेंगे जनजागरण, कलश यात्रा और समरसता संवाद: -पूर्व मंत्री महेश गागड़ा*

 

*संत गुरु रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा राष्ट्रीय अभियान, वाराणसी से निकलेगी समरसता यात्रा*

बीजापुर 28 जुलाई 2026

भारतीय जनता पार्टी अटल सदन कार्यालय बीजापुर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाने की घोषणा की है।

 

यह अभियान 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक देशभर में विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा।

 

अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय, मानवता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

 

भाजपा के पूर्व केबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने बीजापुर स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि गुरु रविदास महाराज किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के संत हैं।

 

उनके विचार आज भी सामाजिक समानता, आत्मसम्मान और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

उन्होंने सभी संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशभर के मंदिरों में 51 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर की जाएगी।

 

इसके साथ ‘श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान’ के तहत वाराणसी स्थित जन्मस्थली से पवित्र मिट्टी और जल से भरे कलश देश के विभिन्न राज्यों, जिलों और मंदिरों तक पहुंचाए जाएंगे।

 

इस दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन, दीप महोत्सव और सामाजिक समरसता के

कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

इसके बाद 29 जुलाई से 31 अगस्त तक ‘संत संपर्क अभियान’ चलाया जाएगा, जिसमें गुरु रविदास परंपरा से जुड़े संतों, महंतों और धार्मिक संस्थाओं से संवाद कर उनका सम्मान किया जाएगा।

 

वहीं 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘श्री गुरु रविदास समरसता यात्रा’ निकाली जाएगी, जो वाराणसी तक पहुंचेगी और विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी।

 

अभियान के अंतिम चरण में 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक ‘छात्र संपर्क अभियान’ आयोजित किया जाएगा।

 

इसके अंतर्गत विद्यालयों और महाविद्यालयों में समरसता संवाद, चित्र प्रदर्शनी, संगोष्ठियां और प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवाओं को गुरु रविदास महाराज के जीवन, दर्शन और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ा जाएगा।

 

भाजपा ने अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर समितियों का गठन शुरू कर दिया है।

 

पार्टी का कहना है कि यह अभियान केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण का व्यापक जनआंदोलन होगा, जो गुरु रविदास महाराज के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास मुदलियार, जिला अध्यक्ष घासीराम नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, मंडल अध्यक्ष अशोक राव,जिला मीडिया प्रभारी प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES