HomeUncategorizedमहासमुंद में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की लगातार बड़ी...

महासमुंद में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की लगातार बड़ी कार्रवाई जारी..86.5 लीटर शराब और 1380 किलो महुआ लाहन जब्त..

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने लगातार कार्रवाई करते हुए बसना और सरायपाली क्षेत्र में तीन प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने कुल 86.5 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब और 1380 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब ₹64,300 बताई गई है। वहीं, गणेशपुर जंगल में शराब बनाने के लिए चढ़ाई गई भट्ठी को भी मौके पर नष्ट किया गया।

गणेशपुर जंगल में 60 लीटर शराब जब्त..

 

13 सितंबर को आबकारी विभाग की बसना वृत्त टीम ने गणेशपुर जंगल में कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीराम मिरी (27 वर्ष) के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत ₹12 हजार है। इसके अलावा 860 किलोग्राम महुआ लाहन, जिसकी कीमत ₹43 हजार बताई गई है, बरामद किया गया। मौके पर शराब बनाने के लिए चढ़ाई गई भट्ठी भी मिली, जिसे कार्रवाई के दौरान नष्ट किया गया…

सरायपाली में दो अलग-अलग कार्रवाई..

14 सितंबर को सरायपाली वृत्त क्षेत्र के बारडोली गांव में आबकारी टीम ने भूमिका तांडी के कब्जे से 15.500 लीटर कच्ची महुआ शराब और 100 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। वहीं नवरंगपुर में टीका बाई साहू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 लीटर महुआ शराब और 420 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।

तीनों मामलों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अजय पाण्डेय, आबकारी अधिकारी, महासमुंद ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। जंगल और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मिर्जा जफर बेग, शिवशंकर नेताम, आबकारी आरक्षक देवेश मांझी और सविता भगत सहित नील कुमार यादव, कमल पटेल, ऋषिकेश एवं क्षीरसागर बैरागी का सहयोग रहा…

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES