HomeUncategorizedमहासमुंद पुलिस की दोहरी कार्रवाई: महिला समेत तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,...

महासमुंद पुलिस की दोहरी कार्रवाई: महिला समेत तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 50.690 किलो गांजा और 32 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त..

राहुल भोई महासमुंद.. 

महासमुंद पुलिस की दोहरी कार्रवाई: महिला समेत तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 50.690 किलो गांजा और 32 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। सिंघोड़ा और कोमाखान थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में कुल 50.690 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 25.34 लाख रुपये है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त एक JETTA कार, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य सामान सहित कुल 32 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

 

पहली कार्रवाई सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने एनएच-53 स्थित रेहटीखोल में नाकेबंदी के दौरान एक JETTA कार को रोका। तलाशी लेने पर कार की डिक्की में बनाए गए सीक्रेट चेंबर से 37.940 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बिहार के कैमूर निवासी आरोपी श्रवण यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा ओडिशा के मदन रामपुर से रायपुर लेकर जा रहा था।

दूसरी कार्रवाई कोमाखान थाना पुलिस ने ग्राम टेमरी जांच नाका पर की। यहां एक मोटरसाइकिल पर सवार एक पुरुष और एक महिला को रोककर तलाशी ली गई। बाइक की सीट, डिक्की और महिला के लेडीज़ पर्स में छिपाकर रखे गए 12.750 किलो गांजा को जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मदन तांडी (जिला कालाहांडी, ओडिशा) और शांति तांडी (जिला नुआपाड़ा, ओडिशा) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा बागबाहरा क्षेत्र के एक पैडलर तक पहुंचाने जा रहे थे।

महासमुंद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले पर दूरभाष से जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने कहा की जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड तथा फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी की जाएगी..

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES