Homeदक्षिण बस्तरबाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की सतत निगरानी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश ...

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की सतत निगरानी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश ,,,,,,,भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की सतत निगरानी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

,,,,,,,भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

बीजापुर जिला मे रेड अलर्ट
बीजापुर जिले में लगातार बारिश के कारण बाढ़ एवं आपदा की स्थिति निर्मित हो गई है मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया है।बाढ़ की स्थिति पर सतत निगरानी रखने कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले सभी एसडीएम तहसीलदार सहित राजस्व अमला को निर्देश दिया है वही मैदानी अमला पटवारी सचिव कोटवार को वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।जल भराव वाले नदी नालो मे तेज बहाव की स्थिति में सूचना बोर्ड लगाने गांव मे मुनादी कराने,नगरसेना की टीम को बाढ़ मे फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने एवं बाढ़ वाले क्षेत्रों में बोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए है सभी एसडीएम, तहसीलदार को को पशु क्षति ,मकान क्षति एवं जन-धन की क्षति का मूल्यांकन कर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत तत्काल प्रकरण बनाने के निर्देश दिए है ताकि शीघ्र ही मुआवजा प्रदाय की जा सके।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES