Homeदक्षिण बस्तरगड्ढों में तब्दील सड़क दुर्घटना को दे रही दावत, राष्ट्रीय राजमार्ग एन...

गड्ढों में तब्दील सड़क दुर्घटना को दे रही दावत, राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 30 की स्थिति दुर्दशा ,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

गड्ढों में तब्दील सड़क दुर्घटना को दे रही दावत, राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 30 की स्थिति दुर्दशा ,,,,,,,,
दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

सुकमा ::::::::: छत्तीसगढ़ के सुकमा से जगदलपुर को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 30 बेहद खराब हो चुकी है।

गड्ढों में तब्दील सड़क दुर्घटना को दावत दे रही है। समय रहते अनदेखी किया जाता है, तो बड़ी दुर्घटना होना संभव है।

सड़क अगर अच्छी हो किसी भी क्षेत्र के विकास का आईना सड़क होती है। सड़क गड्डे में तब्दील हुई है,तो समझ लाजमी है, विकास कोषों दूरी हो चुकी है।

सड़क अच्छी हो तो घंटों की दूरी मिनटों में सफर तय की जा सकती है। सड़क गड्ढों से भरी हो तो मिनटों का सफर में घंटे लगते हैं।

पाकेला से दरभा तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। यह दुर्घटना को दावत दे रही है। मालूम हो कि पाकेला से दरभा की दूरी 50 किलोमीटर है। सड़क पर दर्जनों बड़े – बड़े गड्ढे बन गए हैं।

इससे वाहनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है।

सड़क गड्ढों में तब्दील होकर लगभग तीन से चार वर्ष बीत गए अभी इस मार्ग सुद लेने वाले जिम्मेदारी कोई नहीं छत्तीसगढ़ शासन बड़ी बड़ी वादे तो कर रही है। साथ ही सुकमा जिले के कोंटा स्थानीय विधायक इसी सड़क मार्ग पर होकर राजधानी का सफर करते , विचारणीय है।

इस मार्ग को दुरुस्त करने के वजाय अनदेखी हो रही, पर वाहनों का परिचालन करना मुश्किल हो गया है। अभी इस सड़क में पाकेला से दरभा तक अनगिनत गड्डे बन गए हैं। यह हमेशा दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं।

बारिश का पानी सड़क के गड्ढों में भर जाता है। इससे लोगों को अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि वाहन कहां से गुजारे। एक समय पाकेला से दरभा तक की दूरी एक घंटे में तय की जाती थी। अब यह दूरी तय करने में दो घंटे का समय लगता है।

सड़क कि स्थिति काफी खराब हो गई है। आए दिन कोई न कोई दुर्घटना हो सकती हैं।

आप को बता दें, यह राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 30 छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से सीधे सुकमा होते हुए, तेलंगाना आंध्रप्रदेश को जोड़ती है।

घंटे – घंटे में यात्री बसें चलती हैं, बड़ी बड़ी लोडिंग वाहने दो पहिया, चार पहिया वाहनों भारी भीड़ ओवर टेक के साथ वाहनों का सफर होती है। ऐसे में बड़ी दुर्घटना का दावत हो सकती है।

पाकेला से दरभा तक की सड़क अब चलने लायक नहीं रही। इसमें बड़े – बड़े गडडे बन गए हैं। बारिश में सड़क में बने गड्ढे में पानी भर जाने से दुर्घटना सबसे अधिक बढ़ने संभव है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES