HomeUncategorizedअग्रवाल नर्सिंग होम में आज 10 जुलाई को नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. रवि धर...

अग्रवाल नर्सिंग होम में आज 10 जुलाई को नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. रवि धर देंगे सेवाएं, किडनी रोगियों को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार..

अग्रवाल नर्सिंग होम में आज 10 जुलाई को नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. रवि धर देंगे सेवाएं, किडनी रोगियों को मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

बसना। किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में 10 जुलाई 2026, दोपहर 2 बजे से प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. रवि धर (MD, DrNB) अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान किडनी से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डायबिटिक किडनी रोग, किडनी फेल्योर, किडनी में संक्रमण एवं सूजन, मूत्रमार्ग संक्रमण, पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं, एक्यूट एवं क्रोनिक किडनी डिजीज, रक्त अल्पता तथा पैरों में सूजन जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ उपचार किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के लिए प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा भी उपलब्ध है।

अग्रवाल नर्सिंग होम में जिले का सबसे बड़ा एवं आधुनिक 8 बिस्तरों वाला डायलिसिस यूनिट संचालित किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने विशेष रूप से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे से ग्रस्त लोगों से समय-समय पर किडनी की जांच कराने की अपील की है, ताकि गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाकर प्रभावी उपचार किया जा सके। बीपीएल एवं आयुष्मान कार्डधारकों के लिए भी निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES