Homeछत्तीसगढ़*मद्देड में सहकारिता विभाग का वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण...

*मद्देड में सहकारिता विभाग का वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प*दीपक मरकाम की खबर,,,,

*मद्देड में सहकारिता विभाग का वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प*दीपक मरकाम की खबर,,,,

 

“एक पेड़–एक जीवन” के संदेश के साथ सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत समिति परिसर में किया गया पौधरोपण, स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाने का दिया संदेश,

 

 

बीजापुर, भोपाल पटनम,मद्देड, 03 जुलाई 2026

पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, मद्देड के तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम सहकारिता सप्ताह की गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें समिति के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुई।

 

सहकारी समिति ने सभी उपस्थित लोगों को पौधों का वितरण किया तथा समिति परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का भी संदेश दिया।

 

 

कार्यक्रम के दौरान जन प्रतिनिधि बीरा महेश, श्याम बाबू चित्तापुरी ने कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे पेड़ बनने तक संरक्षित रखे।

 

वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, पर्याप्त वर्षा, जल संरक्षण और स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं।

 

सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित इस अभियान में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

 

उपस्थित ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने घरों, गांव और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई रखें तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरित वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का भी सशक्त मंच है।

 

इसी भावना के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनजागरूकता के ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “एक पेड़–एक जीवन” का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष बीरा महेश सहकारी समिति लैंप्स मददेड , बीजेपी मण्डल उपाध्यक्ष चिकूड गणपत, ग्राम पंचायत मद्देड़  सरपंच श्याम बाबू चित्तापुरी, एवं सुंकर राघवंमा, वासम शंकर, पी नारायण, बट्टल वेंकटेश, किसान समिति प्रबंधक जी प्रसाद आपरेटर अशोक पेरे सहित पत्रकार संघ जिला उपाध्यक्ष दीपक मरकाम, मुक्ति नाथ सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

 

वृक्षारोपण अभियान ने क्षेत्रवासियों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और हरित भविष्य के निर्माण का प्रेरक संदेश दिया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES