Homeचारामाकिसानों की बढ़ रही है चिंता, पेट्रोल डीजल किल्लत व बढ़ती कीमतें...

किसानों की बढ़ रही है चिंता, पेट्रोल डीजल किल्लत व बढ़ती कीमतें पर केंद्र सरकार पर शिवसेना नेता व्यास यदु ने साधा निशाना।

किसानों की बढ़ रही है चिंता, पेट्रोल डीजल किल्लत व बढ़ती कीमतें पर केंद्र सरकार पर शिवसेना नेता व्यास यदु ने साधा निशाना।

रायपुर/छत्तीसगढ़

किसानों की बढ़ है चिंता,

पेट्रोल डीजल किल्लत व बढ़ती कीमतें पर केंद्र सरकार पर शिवसेना नेता व्यास यदु ने साधा निशाना देश में पेट्रोल डीजल की भारी किल्लत से छत्तीसगढ़ के किसानों को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहे जाने वाले राज्य में ही किसान जब इस गहरी समस्या से जूझ रहे हैं जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार का ध्यान आकर्षण करना विपक्ष की मजबूरी बन गई है जबकि छत्तीसगढ़ सरकार को इस समस्या से निपटने के लिए पहले ही कोई ठोस कदम उठाना चाहिए था ,इधर दो देशों के तनाव के बीच भारत में आयात होने वाले तेलों पर गहरा असर पड़ रहा है जिससे देश के किसानों से लेकर व्यापारियों पर भी काफी गहरा प्रभाव डाला है, और किसानों को आने वाली खरीफ फसल की बुवाई के लिए पेट्रोल डीजल बढ़ती कीमतें और तो और पर्याप्त डीजल उपलब्धता सबसे बड़ी समस्या है पेट्रोल पंपों पर लगातार भीड़ देखने को मिल रहा है पेट्रोल पंप संचालक 500 से 1000तक का ही डीजल दे पा रहे हैं जिससे गरीब वर्ग के किसान पर गहरा प्रभाव पड़ेगा,क्योंकि दूसरे के ट्रैक्टर से जुताई करनेवाले गरीब किसान को वक्त पर जुताई के लिए ट्रैक्टर न मिलाना सबसे बड़ी चुनौती है और ट्रैक्टर संचालकों को वक्त में डीजल का नहीं मिलना भी बहुत बड़ी समस्या हो सकती है क्योंकि ऐसे में ट्रैक्टर संचालक द्वारा भी ट्रैक्टर जुताई में भी तय दर से अधिक वसूला जाएगा जिससे किसानों पर काफी गहरा असर पड़ेगा।

अब ऐसे में देखना यह भी होगा कि छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ में पर्याप्त डीजल की व्यवस्था कर पाएगी या नहीं?या फिर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा इस समस्या का निपटारा करने में कोई ठोस कदम उठाया जाएगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES