Thursday, April 23, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव।

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव।

0
4

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

सत्य और न्याय के प्रतीक: भगवान परशुराम—-राजेश तिवारी

जन्मोत्सव पर की गई पूजा अर्चना और सामूहिक आरती

विशाल संख्या में शामिल हुए समाज के महिला पुरुष

कांकेर // छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राह्मण समाज जिला कांकेर द्वारा

स्थानीय ब्राह्मण समाज भवन में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव परंपरागत

रूप से विधि विधान से पूजा अर्चना कर हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया

। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों ने

भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना एवं सामूहिक आरती कर की गई । पूजा

उपरांत प्रसाद वितरण किया गया । कार्यक्रम समाज के संरक्षक सेवानिवृत

प्राचार्य बहादुर लाल तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं समाज के संरक्षक

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश

तिवारी की अध्यक्षता तथा शिवकुमार शुक्ला रवि किरणधर शर्मा श्रीमती

देहुती तिवारी, श्रीमती हेमलता शर्मा के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।

आयोजित कार्यक्रम के मुख्य

अतिथि समाज के संरक्षक पूर्व प्राचार्य बहादुर लाल तिवारी ने भगवान

परशुराम जी के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि

भगवान परशुराम के आदर्श सत्य और न्याय को अपनाना आवश्यक है। कार्यक्रम

में अध्यक्षता कर रहे समाज के संरक्षक राजेश तिवारी ने कहा ब्राह्मण

समाज सभी को दिशा देने वाला समाज रहा है इसलिए आवश्यक है कि सामाजिक

संगठन गतिशील हो और सामाजिक कुरीतियों पर साहसिक निर्णय ले सके । आपस में

मिल बैठकर चर्चा हो तो समाज के हित में निर्णय होते हैं ।जिससे समाज के

लोगों का भला होता है। उन्होंने कहा कि परशुराम एवं उनके जीवन वृतांत की

संपूर्ण जानकारी संग्रहित कर इसका प्रकाशन किया जाना चाहिए । जिससे उनके

आदर्श को लोग अपनाए । उन्होंने समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां

आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।युवा विंग के अध्यक्ष अनूप शर्मा ने

ब्राह्मण समाज भवन के निर्माण के लिए संरक्षक राजेश तिवारी की सराहना की।

भगवान परशुराम पर लिखी कविता का पाठ श्रीमती मीना शर्मा ने किया।

कार्यक्रम का संचालन सचिव रामावतार शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन

कोषाध्यक्ष टिंकेश्वर तिवारी ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से द्रौपदी शर्मा महिला समाज सचिव

श्रीमती सुनीता तिवारी सहसचिव अजय तिवारी निर्मल तिवारी सुशील तिवारी

गजेंद्र तिवारी लोकेश तिवारी प्रकाश तिवारी जितेंद्र धर दीवान आशुतोष

शर्मा डॉ कमल अवस्थी हुकुमचंद दुबे आदित्य तिवारी आयुष तिवारी राकेश

शर्मा मनोज दुबे महेंद्र कुमार शर्मा शरद कुमार शर्मा गोपाल प्रसाद पांडे

ज्ञानेश चतुर्वेदी सुनील पांडे सुरेंद्र शर्मा भास्कर शर्मा आकाश मिश्रा

श्रीमती उत्पला शर्मा श्रीमती सुनीता (लोकेश) तिवारी श्रीमती स्वर्णालता

तिवारी रेखा तिवारी तिवारी लक्ष्मी तिवारी जया मिश्रा प्रियंका शर्मा

मंजू शर्मा मीना शर्मा आस्था तिवारी अंकिता तिवारी सहित विशाल संख्या में

समाज के सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here