Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker कांग्रेस पर उठे सवाल: क्या असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों को शामिल कर...

कांग्रेस पर उठे सवाल: क्या असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों को शामिल कर बढ़ाया जा रहा है वर्चस्व?… पियुष कश्यप एक बार फिर राजनीती में हलचल तेज………..।पत्रकार आर एल कुलदीप।

0
22

कांग्रेस पर उठे सवाल: क्या असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों को शामिल कर बढ़ाया जा रहा है वर्चस्व?… पियुष कश्यप

एक बार फिर राजनीती में हलचल तेज………..।

कांकेर:-

प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों और स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के नाम पर कथित रूप से असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों को पार्टी में शामिल कर रही है। इस कदम को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है।

भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री पीयूष कश्यप जी ने कांग्रेस विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मांडवी पर निशाना साधते हुए कहा है कि विपक्षी पार्टी फर्जी खबर की फैक्ट्री बन गई है उन्होंने कहा कि देश में घटते जन आधार एवं लोगों के बीच विश्वास खो चुकी कांग्रेस को जनता ने सिरे से नकार दिया है। वर्तमान में भानुप्रतापपुर विधानसभा की राजनीति स्थिति कुछ ठिक नहीं चल रही आपसी गुटबाजी चरम पर है जिसके परिणाम से भयभीत कांग्रेसी निम्न स्तर की राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे है। बिते शुक्रवार 10 .04. 2026 को एक निजी गृह प्रवेश कार्यक्रम में पहुंची भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने अपने गोदी मीडिया के माध्यम से दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी से 40 सक्रिय कार्यकरता जो की उनसे प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस प्रवेश किए हैं। जबकि असलियत बिल्कुल इसके उलट है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता निष्ठावान एवं अनुशासित कार्यकर्ता होता है । ग्राम चिल्हाटी के एक निजी गृह प्रवेश कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर सम्मिलित होने आई कांग्रेस विधायिका श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी जी एवं गृह प्रवेश में सम्मिलित होने आए परिवार एवं पड़ोसियों के रूप में वहां उपस्थित एक भी व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य तो क्या प्राथमिक सदस्य भी नहीं है भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है जिसमें प्राथमिक सदस्य के लिए भी एक यूनिक आईडी नंबर जनरेट किया जाता है और प्राथमिक सदस्य अथवा सक्रिय सदस्य बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाता है। उन 40 आम जनमानसों का भाजपा से कांग्रेस प्रवेश वाली भ्रामक जानकारी हास्यास्पद है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहां है कि कांग्रेस और उसका बौद्धिक रूप से बेईमान पारिस्थितिकी तंत्र फर्जी खबरों की फैक्ट्री बनकर रह गया है इनका राजनीतिक स्तर इतना गिर चुका है कि निजी कार्यक्रम में उपस्थित आम नागरिकों को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बताकर वाह – वाही लूटने का प्रयास यह दर्शाता है कि निरंतर द्वेष से प्रेरित होकर गैर जिम्मेदाराना तरीके से झूठे दावों को बढ़ावा देने का प्रयास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। भाजपा मंडल अध्यक्ष पीयूष कश्यप ने यह दावा किया है कि उक्त 40 भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस प्रवेश की खबर बिल्कुल निराधार एवं झूठी है इन 40 लोगों में से किसी भी व्यक्ति का भारतीय जनता पार्टी में कोई भी दायित्व अथवा लेना – देना नहीं है । उमाशंकर टेमुन्ना नामक व्यक्ति पेसे से जुआरी है विगत सप्ताह भर पहले उसके ऊपर जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत किया गया था

आरोप है कि हाल के दिनों में कांग्रेस पार्टी ने ऐसे कई व्यक्तियों को सदस्यता दी है, जिनका पिछला रिकॉर्ड विवादित रहा है। विपक्ष का कहना है कि इससे न केवल पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है, बल्कि सामाजिक संतुलन पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।

स्थानीय स्तर पर कुछ सामाजिक संगठनों ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि राजनीतिक दलों को स्वच्छ छवि वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि युवाओं में सही संदेश जाए।

वहीं, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि पार्टी में शामिल होने वाले हर व्यक्ति का सत्यापन किया जाता है और पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। नेताओं का दावा है कि विपक्ष केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के आरोप लगा रहा है।

लेकिन भाजपा कहती है वे प्रमणीकरण दिखावे जो शामिल हुवे है वे भाजपा के थे कांग्रेस प्रमाणीकरण दिखाने मे अस्मर्थ है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी माहौल को देखते हुए इस तरह के मुद्दे आगे भी उठते रहेंगे। अब देखना यह होगा कि इन आरोपों का राजनीतिक समीकरणों पर कितना असर पड़ता है।

 

पत्रकार आर एल कुलदीप समाचार विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें कय दामो में होगी प्रकाशित।

6267855263//9479083919

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here