UDYAM CG08D0001018

Home कोण्डागांव विधायक सुश्री उसेंडी ने किवईबालेंगा में सीसी सड़क निर्माण कार्य का किया...

विधायक सुश्री उसेंडी ने किवईबालेंगा में सीसी सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन,,,

0
57

*विधायक सुश्री उसेंडी ने किवईबालेंगा में सीसी सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

*धान खरीदी केंद्र किया निरीक्षण*
कोंडागांव, 06 दिसम्बर 2025/बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने शनिवार को ग्राम किवईबालेंगा में प्लाटपारा से डोंगरीपारा तक 7.80 लाख रुपए की लागत से 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। विधायक सुश्री उसेंडी ने ग्राम किवईबालेंगा में धान खरीदी केंद्र का भी निरीक्षण किया और समिति से धान खरीदी की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान किसानों से भी संवाद किया, उनकी समस्याएं जानी और धान खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा।

विधायक सुश्री उसेंडी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव में सड़क अच्छा हो तो हर सुविधाएं पहुंचती है। हमारा प्रयास है कि हर गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सरकार द्वारा गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जनपद सदस्य मानबती कोर्राम, जितेन्द्र सुराना, संतोष पात्रे, अश्वनी पाण्डे, आसमन नेताम, रिषभ देवांगन, प्रदीप नाग, विकास दुआ, नागेश देवांगन, शीतल पटेल, जैनेन्द्र ठाकुर, पार्षद सोनामणि पोयाम, संतोष सिंह, लक्ष्मी ध्रुव, सुष्मा खोब्रागड़े, दयाबती मरावी, धन्जू मरकाम, गीता नेताम, पनकु राम सोढ़ी, राम कुमार कोर्राम, गोकुल सेठिया, मोहन सेठिया, मानसिंह नेताम, रामलाल सलाम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here