Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home कोण्डागांव बड़ेडोंगर मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में स्व-सहायता समूह दीदियों द्वारा आर्थिक सशक्तिकरण...

बड़ेडोंगर मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में स्व-सहायता समूह दीदियों द्वारा आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल*,,,,

0
65

*बड़ेडोंगर मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में स्व-सहायता समूह दीदियों द्वारा आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल*

राजमन ,नाग

जिले के विकासखण्ड फरसगांव से 18 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर में स्थित मां दन्तेश्वरी मंदिर के प्रांगण में स्व-सहायता समूह की दीदियों ने शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर टेंट लगाकर पूजा सामग्री एवं धार्मिक सामग्रियों की बिक्री कर एक नई आर्थिक सफलता हासिल की है।
इस गतिविधि के तहत तीन स्व-सहायता समूहों में मां पार्वती समूह की श्रीमती बिमला पुजारी, भैरव स्व-सहायता समूह की श्रीमती आयशा बानो एवं महादेव स्व-सहायता समूह की श्रीमती रसीता यादव ने मंदिर प्रांगण में पूजा सामग्री और धार्मिक सामानों की दुकान लगाई। नवरात्रि के आठ दिनों के दौरान इन दीदियों ने लगभग 48,000 से 55,000 रुपये की सामग्रियों की बिक्री कर लगभग 17,000 से 19,000 रुपये का लाभ अर्जित किया। यह आर्थिक लाभ समूह की दीदियों के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुआ है।
स्व-सहायता समूहों की यह पहल न केवल महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास का भी एक उदाहरण है। समूह की दीदियों ने अपने प्रयासों से न केवल परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके सामाजिक सम्मान को बढ़ाने में भी सहायक होती हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के जिला मिशन प्रबंधक श्री विनय सिंह ने समूह की दीदियों को इसी प्रकार आजीविका गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया। बड़ेडोंगर क्लस्टर की पीआरपी सुश्री सागर सेटी ने भी दीदियों के उत्साह और समर्पण की प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here