Saturday, April 25, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home कोण्डागांव केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम जी का पैदल निरीक्षण : अगले एक महीने...

केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम जी का पैदल निरीक्षण : अगले एक महीने से शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य,,,,,,

0
84

*केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम जी का पैदल निरीक्षण : अगले एक महीने से शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य.*

केशकाल शहर की जर्जर सड़क को लेकर आज विधानसभा केशकाल के विधायक माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी ने गोल्डी ढाबा से पंचवटी तक पैदल चलकर निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए उन्होंने कहा कि – “जनता की तकलीफ मेरी अपनी तकलीफ है, सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य अब और टलने वाला नहीं है।”

*केशकाल शहर में अब खराब सड़कों की समस्या से राहत मिलने जा रही है। सड़क सुधार कार्य के साथ-साथ सुगम* *जल निकासी के लिए नाली निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। नाली बनने से बरसात के दिनों में पानी भराव की* *समस्या दूर होगी और सड़क लंबे समय तक सुरक्षित व मजबूत रहेगी।*
*यह कदम शहरवासियों की सुविधा* , *स्वच्छता और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।*

निरीक्षण के समय कोंडागांव जिला कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना, एसडीएम, तहसीलदार, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक टेकाम जी ने सड़क मरमत कार्य अगले माह से प्रारंभ कर हो जाएगा, साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई ,ताकि आमजन को लंबे समय तक सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
विधायक जी ने कहा कि यह मार्ग विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों की जीवन रेखा है,
स्थानीय नागरिकों ने विधायक जी की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह कदम क्षेत्र की जनता के लिए राहत और उम्मीद की नई किरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here