UDYAM CG08D0001018

Home छत्तीसगढ़ *मोहला:–टीचर की शर्मनाक करतूत, नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत व छेड़खानी करने...

*मोहला:–टीचर की शर्मनाक करतूत, नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत व छेड़खानी करने वाले शिक्षक को किया गिरफ्तार*

0
165

मनीष कौशिक मोहला

मोहला:—पुलिस थाना मोहला जिला मोहला मानपुर अं0चौकी क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थी प्रधान पाठक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22/07/25 से 25/07/25 तक आरोपी जोगीराव खोब्रागढ़े पिता तानूराम खोब्रागढ़े उम्र 50 साल निवासी जिला मोहला मानपुर अं0चौकी द्वारा छात्राओं से अश्लील बाते करने, गालो को छूना, अभद्र व्यवहार, आदि कि रिपोर्ट पर थाना मोहला में अपराध क्रमांक 72/25 धारा 75(1)(I),75(1)(IV) बीएनएस 8,12 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध कायमी के पश्चात् श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी वॉय.पी.सिंह (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अम्बागढ़ चौकी ताजेश्वर दीवान के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर नाबालिक छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी की पतासाजी कर दिनांक 31.07.2025 को ग्राम मोहला में घेराबंदी कर आरोपी जोगीराव खोब्रागढ़े पिता तानूराम खोब्रागढ़े उम्र 50 साल निवासी बालक पूर्व मा.शाला मोहला थाना मोहला जिला मोहला मानपुर अं0चौकी हिरासत में लिया गया। अरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 31/07/25 के 10:10 बजे गिरफ्तार कर परिजनो को सूचित कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी को पकड़ने में सउनि ताज खान, प्र.आर. 22 ओंकार सिंह, आर.गिरीश कोमा, आर.399 विरेन्द्र रजक, म.आर.337 रजनी गबेल, म.आर.340 सावित्री भगत का विशेष योगदान रहा।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here