Homeछत्तीसगढ़कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नक्सल पुनर्वास केन्द्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों...

कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नक्सल पुनर्वास केन्द्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों से की मुलाकात,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नक्सल पुनर्वास केन्द्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों से की मुलाकात,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

समाज के मुख्यधारा पर लौटने और बेहतर जिंदगी चुनने के लिए किया स्वागत

छत्तीसगढ़ सरकार के नक्सल पुनर्वास नीति को आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बताया बेहतर

कौशल विभाग द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मनिर्भर बनाने किया जा रहा है प्रशिक्षित

बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,- बीजापुर प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बीजापुर स्थित नक्सल पुनर्वास केन्द्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों से मुलाकात की जिसमें महिला एवं पुरूष आत्मसमर्पित नक्सली मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने उनके अनुभव को सुना और नक्सल संगठन की जिंदगी और पुनर्वास के तहत मुख्यधारा से जुड़ने के पश्चात अनुभव को सभी ने बारी-बारी साझा किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने कहा कि हम पहले खोखली विचार धारा और गुमराह पूर्ण जीवन जी रहे थे। स्वयं के एवं परिवार और समाज के ही दुश्मन बन गए थे किंतु अब पुनर्वास नीति के तहत समाज के मुख्यधारा में जुड़कर सही राह पर पहुंचे हैं। भारतीय संविधान और लोकतंत्र पर पूरी आस्था रखते हुए शासन के विकास के सिद्धांत पर चलकर हम सभी अपने घर परिवार और समाज को बेहतर बना सकते हैं।
ज्ञात हो कि उक्त आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजमिस्त्री, ट्रेक्टर ड्राईवर, महिलाओं के लिए सिलाई मशीन चलाने एवं अन्य कौशल जिला प्रशासन द्वारा सिखाया जा रहा है। ताकि वह आर्थिक रूप से सशक्त हो सके और आत्मनिर्भर बन सके। वहीं नक्सल संगठन से जुड़ने के कारण बहुत से युवा स्कूल नहीं पहुंच पाए थे उनको साक्षर भारत मिशन के उल्लास कार्यक्रम के तहत साक्षर बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है। ताकि शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ प्राप्त कर सकें। जिला प्रशासन द्वारा सभी का जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं बैंक पासबुक बनाया जा राह है।
श्रीमती राजवाड़े ने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुऐ शासन की योजनाओं से लाभान्वित होकर बेहतर जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान संचालक महिला एवं बाल विकास श्री पीएस एल्मा, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डाॅ. जितेन्द्र यादव एवं सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES