Tuesday, April 21, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker *नव युवा सरपंच बनने पर लोगों में खुशी,साथ ही दिए शुभकामनायें ।...

*नव युवा सरपंच बनने पर लोगों में खुशी,साथ ही दिए शुभकामनायें । वही प्रत्याशी ने कहा आप लोगो का आर्शीवाद।*,एल, कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0
195

*नव युवा सरपंच बनने पर लोगों में खुशी,साथ ही दिए शुभकामनायें । वही प्रत्याशी ने कहा आप लोगो का आर्शीवाद।*, एल, कुलदीप की रिपोर्ट:-*

 

कांकेर :-

जनपद पंचायत कोयलीबेडा अंतर्गत ग्राम पंचायत बडेकापसी के अंदर हुए सरपंच चुनाव में लोकप्रिय जन जन के प्रिय,सरल, सशक्त, मिलनसार, सुशिक्षित, अनुभवी एवं योग्य उम्मीदवार चंदन पोटाई को ग्राम पंचायत बडेकापसी के अंदर मौजूद जागरूक मतदाताओं ने आखिरकार 189 मतों से विजयी बना ही दिया है। श्री चंदन पोटाई अब ग्राम पंचायत बडेकापसी के सरपंच के तौर पर पहचाने जायेगे और सरपंच के पद पर आसीन होने के बाद पोटाई ग्राम पंचायत बडेकापसी के आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने हेतू आगे आने वाले दिनों में काम करते हुए दिखाई देगे।

 

दो उम्मीदवारो के बीच चुनकर सरपंच पद हासिल किये है ग्राम पंचायत बडेकापसी में जिसमें से एक तिहाई से अधिक मत सिर्फ चंदन को मिला है। जबकि बांकी दो उम्मीदवारों से कंही ज्यादा उन्हें अधिक वोट मिला, लेकिन ग्राम पंचायत बडेकापसी के जनता जनार्दन ने एक तरफा चंदन पोटाई पर विश्वास जताते हुए उन्हें भारी मतों से विजई बनाया है। ग्राम पंचायत बडेकापसी मे चंदन के सरपंच बनने के बाद ग्रामीणों खुशी लहर दौड़ पड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here