मनीष कौशिक
मोहला मानपुर:—-ईसाई समुदाय द्वारा मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के भर्रीटोला ग्राम में 25 फरवरी से तीन दिवसीय प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है वही सर्व समाज के दर्जनों पदाधिकारियों ने आज कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना सभा को स्थगित करवाने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है।सर्व समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ईसाई मिशनरी द्वारा कन्वर्टेड आदिवासियों को सामने रख कर इस प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के भोले भाले आदिवासियों को प्रलोभन देकर ईसाई मिशनरी आदिवासियों को कन्वर्ट करने में लगा हुआ है यह प्रार्थना सभा भी कन्वर्जन का एक माध्यम है। हमने शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर प्रार्थना सभा के आयोजन पर रोक लगाने की मांग की है।


