Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मोहला:—रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने में विभाग नाकाम…. पढ़े पूरी...

*मोहला:—रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने में विभाग नाकाम…. पढ़े पूरी खबर मनीष कौशिक की रिपोर्ट*

0
299

मनीष कौशिक मोहला

मोहला:–लगातार हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने में जिम्मेदार विभाग के अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। रेत माफिया अधिकारियों को खुली चुनौती देते हुए रोजाना सैकड़ों ट्रिप रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं। जिससे शासन को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिम्मेदार विभाग के अधिकारी केवल रेत माफियाओ पर कार्रवाई करने की बात करते हैं और छोटी मोटी कारवाई कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। अधिकारियों की कार्रवाई केवल दिखावे के लिए होती है। खनिज विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी अपनी पीठ थपथपाने के लिए कभी कभी जप्ति की कार्रवाई करते हैं। रेत उत्खनन में लगे वाहनों पर सख्त कार्रवाई नही होने से रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। कब होगी कार्रवाई अब ये देखना है या इसी तरह अवैध रेत उत्खनन चलता रहेगा बड़ा सवाल ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here