Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज महिला प्रभाग ने निकाली रैली महिला दिवस...

सर्व आदिवासी समाज महिला प्रभाग ने निकाली रैली महिला दिवस पर महिला उत्पीड़न रोकने, 5 वीं अनुसूची के कड़ाई से पालन करने की मांग,,,,,,, ,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0
221

सर्व आदिवासी समाज महिला प्रभाग ने निकाली रैली

महिला दिवस पर महिला उत्पीड़न रोकने, 5 वीं अनुसूची के कड़ाई से पालन करने की मांग,,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ मुख्यालय में शुक्रवार को सर्व आदिवासी समाज के महिला प्रभाग द्वारा विशाल रैली और आम सभा की गई। रैली में आसपास के गांवों से करीब पांच हजार महिला पुरुष शामिल हुए थे।

सर्व आदिवासी समाज की महिला प्रभाग द्वारा राज्यपाल के नाम स्थानीय प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि 5 वीं अनुसूची की ग्राम सभाओं के निर्णय का सम्मान होना चाहिए साथ ही विधानसभा के प्रस्ताव और वन्य जीव संस्थान की रिर्पोट पर संज्ञान लेते हुए हसदेव के सभी कोयला खनन परियोजना को निरस्त किया जाए। बीजापुर जिले के गंगालूर तहसील अंतर्गत पंचायत के मुदवेंडी गांव में बीते जनवरी 2024 को सुरक्षा बलों द्वारा 6 महीने की मासूम बच्ची की हत्या की घटना में मृतक मासूम की माता के बायें हाथ के दो उंगलियों में चोट आई है। इस घटना की सर्व आदिवासी महिला मंच तीव्र निंदा करता है तथा घटना के न्यायिक जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करता है। पल्लेवाया की पायके वेको अपने माता-पिता के साथ घर में सोई हुई थी जिसे रात्रि 12 बजे करीब पुलिस जवानों द्वारा उठाकर ले गए और बलात्कार कर हत्या कर दिया गया इन हत्यारों की न्यायिक जांच कर कड़ी से कड़ी सजा दिया जाए। आदिवासी महिलाओं पर छेड़छाड़ करना बंद किया जाए अगर कोई छेड़-छाड़ करते पाए जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाए। जंगल में लकड़ी, महुआ, ठोरा एवं जरुरत मंद समाग्री के लिए जंगल में जाने वाले महिला-पुरुषों को फर्जी नक्सली बनाना बंद किया जाए। मणिपुर में महिलाओं को निवस्त्र कर घुमाया जा रहा है ऐसे ही बस्तर में भी हो रहा है। इस प्रकार की दुष्कृत्य को बंद किया जाए और दोषियों पर कड़ी सजा दी जाए।
सभा को सर्व आदिवासी समाज की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रानु शोरी, विनिता बघेल, सुहागा तारम, पार्वती कश्यप जिला पंचायत सदस्य, सुषमा कडती जनपद पंचायत सदस्य, सरसती, रोशनी, दुलगो, ललिता, सुनीता तामो ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here