Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *चोरी की बैटरी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की...

*चोरी की बैटरी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0
478

*चोरी की बैटरी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

डोंगरगांव: शहर सहित आसपास के ग्रामों में गाड़ियों की नयी व पुरानी बैटरी चोरी का मामला बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला ग्राम चांदो का है, जहां से करीब एक हफ्ते पूर्व एक कृषक के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली गई थी। इसके संबंध में थाने में सूचना के आधार पर डोंगरगांव पुलिस के द्वारा पतासाजी की जा रही थी। वहीं इस मामले में 4 अगस्त गुरुवार को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की ग्राम चांदो में एक व्यक्ति बैटरी बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही डोंगरगांव पुलिस की टीम पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में उसने बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार ली है। इस मामले में इस्तगासा तैयार कर आरोपी आरोपी छत्रपाल साहू पिता रंजीत साहू उम्र 21 वर्ष निवासी चांदो कर विरुद्ध 41(1+4) जा.फ़ौ. के तहत न्यायालय में पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here