उत्तर बस्तर कांकेर 13 अगस्त 2022ः-जिले के 15 गौठानों को हब के रूप में विकसित किया जायेगा। इन गौठानों में लोगों की मांग एवं उपलब्धता के आधार पर गतिविधियां संचालित की जायेगी तथा उस अंचल के अन्य गौठानों को इन गौठानों से सम्बद्ध किया जायेगा। हब के रूप में विकसित होने वाले गौठानों को शुरूआत में आर्थिक मदद दी जायेगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और उसके बाद स्वयं अपने गतिविधियों का संचालन कर सकें। ग्रामीणों की आजीविका एवं आय में वृद्धि के लिए जिले में गौठानों के लिए कलस्टर आधारित विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया गया है, जिसका विमोचन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज चारामा में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस एवं सामाजिक समरसता के अवसर पर किया गया।
जिले के विकासखण्ड कांकेर के बेवरती, पोटगांव एवं सरंगपाल, नरहरपुर विकासखण्ड के राजपुर, श्रीगुहान एवं सरोना, चारामा विकासखण्ड के कसावाही, सराधुनवागांव, गितपहर एवं लखनपुरी, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के डोंडे, अंतागढ़ विकासखण्ड के पोड़गांव, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के लोहत्तर और भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के चिल्हाटी गौठान को हब के रूप में विकसित किया जायेगा तथा कलस्टर में सम्मिलित अन्य गौठानों को इससे सम्बद्ध किया जायेगा। प्रत्येक चयनित गौठानों में अलग-अलग गतिविधियां जैसे-मुर्गी पालन, सुकर पालन एवं पशु आहार निर्माण इकाई, केज सिस्टम द्वारा लेयर फार्मिंग (अंडा उत्पादन), सब्जी उत्पादन, बटेर पालन, प्रसंस्करण इकाई (लघु धान्य, दोना-पत्तल, पोहा प्रसंस्करण), वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन इकाई, बकरी पालन, सुकर पालन (आजीविका केन्द्र), मछली पालन, कृषि यंत्र सेवा केन्द्र, वर्षभर चारा उत्पादन इकाई इत्यादि के लिए गौठानों को हब के रूप में विकसित किये जायेंगे। जिसका डीपीआर तैयार किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन किया गया
जिले के 15 गौठान होंगे हब के रूप में विकसित, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया डीपीआर का विमोचन
*युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली गई……पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
*युवा मोर्चा दुर्गूकोंदल द्वारा बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली गई*

दुर्गुकोंडल 13 अगस्त 2022 *माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा* आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मानने का आह्वान किया है ,भाजयुमो राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं जिला नेतृत्व मंडल स्तरीय तिरंगा यात्रा बाइक रैली के माध्यम से वन्दे मातरम,भारत माता की जय, तिरंगे झंडे के जयकारे के साथ हाटकोंदल शक्ति केंद्र के ग्राम पर्रेकोंडो़ मुख्य चौक से शुभारंभ की गई रैली हाटकोंदल (गांधी चौक) समापन की गई हर घर झंडा लगाने की अपील की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से *पूर्व मण्डल अध्यक्ष व तिरंगा यात्रा प्रभारी देवेंद्र टेकाम, मण्डल अध्यक्ष पीलम नरेटी, आदिवासी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धनसिंह ध्रुव, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन नेताम, महामंत्री प्रवीण ठाकुर, प्रसार प्रचार प्रमुख योगेश कोर्राम, शक्ति केंद्र संयोजक बलदेव दर्रो, राकेश हरिहारनो,कुंवर सिंह , विक्की ठाकुर जीवन नुरुटी, संजय टाडिंया,शिव भुवार्य दीपक भुवार्य,लोकेश्वर कौंडों, प्यारे लाल धुर्वा, किशोर जूरी,मधुकर कौंडों, सुखचंद गावड़े,कोमल गोटा, रोशन कौंडों,प्रशांत, धनेश्वर बर्रा, मिनेश पुडो* आदि उपस्थित थे।।
*आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर्व पर 167 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों ने बच्चों के साथ मानव श्रंखला से बनाया भारत का नक्सा……पढ़े पूरी खबर……राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
*आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर्व पर 167 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों ने बच्चों के साथ मानव श्रंखला से बनाया भारत का नक्सा*
दुर्गुकोंडल 13 अगस्त 2022
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 167 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल के द्वारा दिनॉक 13 अगस्त 2022 को वाहिनी के कमांडेंट श्री राजीव कुमार महोदय के मार्गदर्शन में सामरिक मुख्यालय दुर्गकोडल के अधिकारी एवं अन्य कार्मिकों ने दुर्गकोंदल स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्क्रष्ट विद्यालय के खेल मैदान में छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर राष्ट्रवाद का संदेश देते हुए मानव श्रंखला से भारत का नक्सा बनाया। इस कार्यक्रम में जवान एवं छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति के जयकारे लगाए।
इस कार्यक्रम में वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी श्री विशाल जोशी, श्री एस के शुक्ल, उप कमांडेंट, एवं काफी संख्या में अधिनस्थ अधिकारी, जवान, व स्कूली छात्रों एवं शिक्षकों ने जोर-शोर से भाग लिया। भारत सरकार के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 167 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा दिनों पिछले कई दिनो से गाँव-गाँव में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की सहभागिता रही ।
*थाना खडगांव पुलिस एवं 38 वाहिनी आईटीबीपी के साथ तिरंगा रैली निकला गया…..पढ़े पूरी खबर …..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
जिला राजनादगांव के ब्लाक मानपुर क्षेत्र के थाना खडगांव पुलिस ने आज दिनांक 12 अगस्त 2022 को थाना खडगांव स्टाफ एवं 38 वीं वाहिनी आइटीबीपी के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली निकाला गया जो पुलिस थाना खडगांव से प्रारंभ होकर ग्राम खड़गांव भ्रमण कर स्कूली बच्चों से मिलकर झंडा वितरण कर रैली समाप्त किया गया
*छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी।आर.एल.कुलदीप कघ रिपोर्ट:-*
*छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी।आर.एल.कुलदीप कघ रिपोर्ट:-*
रायपुर/छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए ट्रांसफर पर पिछले 2 साल से लगे बैन को हटाने का ऐलान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
बता दें कि कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगे बैन को हटाने के लिए कैबिनेट की अनुशंसा पर बनी मंत्रिमंडलीय उप समिति ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रिपोर्ट सौंप दी थी।
सरकार के इस फैसले से पिछले दो साल से तबादला का इंतजार कर रहे शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश में पिछले दो साल से ट्रांसफर पर बैन लगा हुआ था। कोरोना संक्रमण काल की वजह से भी ट्रांसफर नहीं हो हो सका था।
*BIG BREKING* छत्तीसगढ़ सरकार ने ट्रांसफर पर लगी रोक हटाई, जानिए कब से कब तक होंगे तबादले, पढ़िए आदेश…दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,
*BIG BREKING*
छत्तीसगढ़ सरकार ने ट्रांसफर पर लगी रोक हटाई, जानिए कब से कब तक होंगे तबादले, पढ़िए आदेश…दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,
. अगस्त 12, 2022
रायपुर ::::::: छत्तीसगढ़ सरकार ने ट्रांसफर से बैन हटा दिया है. 16 अगस्त से 10 सितंबर तक जिला स्तर के तबादले हो सकेंगे. वहीं 10 सितंबर से 30 सितंबर तक राज्य स्तरीय तबादले होंगे. भूपेश बघेल सरकार ने कर्मचारियों के ट्रांसफर पर दो साल से लगे बैन हटाने का फैसला किया है.
इससे पहले कैबिनेट की अनुशंसा पर बनी मंत्रिमंडलीय उप समिति ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रिपोर्ट सौंपी. मुख्यमंत्री ने उसका अनुमोदन किया. मुख्यमंत्री ने सिर्फ तीन प्वाइंट चेंज करने के निर्देश दिए, जिसे मंत्रिमंडलीय उप समिति ने छह पन्नों की रिपोर्ट में सुझाया था.
आदेश कापी देखें,,,,,,,,,,,,,,,
*मोहला पानाबरस क्षेत्र के भैसबोड़ में पहुंच कर पूर्व विधायक मोहला मानपुर एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम ने पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक सहयोग राशि
*मोहला पानाबरस क्षेत्र के भैसबोड़ में पहुंच कर पूर्व विधायक मोहला मानपुर एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम ने पीड़ित परिवार को दिया आर्थिक सहयोग राशि और पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया की शासन से मिलने वाली हर सुविधा का लाभ पीड़ित परिवार तक पहुंचे

विकासखंड में बदस्तूर हाथियों का आतंक पखवाड़ा भर से चल रहा है। इसी दौरान एक बड़ी घटना भैंसबोड़ गांव में हुआ है जहां हाथियों के दल ने ग्रामीण संतराम मंडावी को कुचल दिया है जिससे उनका दर्दनाक मौत हो गया है। समाचार लिखते तक एक व्यक्ति और रामभरोसा को भी हाथियों ने कुचल दिया है,एक दिन में इसी गांव के दो व्यक्तियों को हाथियों ने अपने चंगुल में ले लिया ,जिसके कारण गाँव मे दहशत है,बताया जा रहा है कि हाथी गाँव मे घुस गए है।क्षेत्र में इस तरह का पहला मामला है। तेज कुंवर नेताम ने तुरंत संज्ञान मैं लेकर सुबह उस गांव की तरफ दौरा किया दौरा करने के उपरांत पीड़ित परिवार से मिलकर उसको आर्थिक सहायता एवं शासन से मिलने वाली राशि को भी पीड़ित परिवार को दिया साथ ही गांव में बड़ी संख्या में ग्रामवासी जनप्रतिनिधि कन्हैया सिंह राजपूत धनंजय पांडे मनीष कौशिक ग्राम पटेल उपसरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे
मानपुर :—मानपुर रास्ते से गुजर रहे थे पूर्व विधायक एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेज कुंवर नेताम रस्ते में भीड़ देख रुके तेज कुंवर नेताम क्यों रुके आइये पढ़ते हैं पूरी खबर, मनीष कौशिक की रिपोर्ट
मानपुर:—- मानपुर से कहडबरी मार्ग पर रास्ते में अचानक भीड़ देख रुके पूर्व विधायक एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तेज कुंवर नेताम भीड़ को देखकर पूछने पर पता लगा की रास्ते में पुल के नीचे किसी मृत व्यक्ति की लाश पड़ी थी तेज कुंवर नेताम ने मौके पर पहुंच कर मृत व्यक्ति को पुलिस की सहायता से पीएम के लिए पुलिस अधिकारी को आदेश दिया और पीएम करने के बाद मृत व्यक्ति के परिवार को सुपुरुद करने के लिये निर्देशित किया पूर्व विधायक एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तेज कुंवर नेताम के साथ कन्हैया सिंह राजपूत धनंजय पांडे मनीष कौशिक एवं निजी सहायक सचिव उपस्थित थे 
*हमारी आन बान और शान के गौरव का प्रतीक है हमर तिरंगा….राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
हमारी आन बान और शान के गौरव का प्रतीक है हमर तिरंगा घर-घर तिरंगा दुर्गूकोंदल 12 अगस्त 22 आज़ादी के 75वे वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गुकोंडल के ब्लॉक अध्यक्ष शोप सिंह आंचला के नेतृत्व में भंडारडिग्गी खुटगांव दुर्गुकोंडल तक कांग्रेस कमेंटी के आह्वान पर पैदल मार्च किया गया साथ ही देश प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पैदल मार्च कर तिरंगा का ध्वज लहराते हुए पैदल मार्च किया गया इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शोप सिंह आंचला एव विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम ने कहा आजादी की लड़ाई में हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कुर्बानियों को याद करती हुई जिसमें भाईचारा के साथ-साथ हमारे आन बान शान देश का गौरव राष्ट्र ध्वज तिरंगा का सम्मान करते हुए घर घर में तिरंगा फहराने का अभियान चलाना है देश के राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए आजादी के 75 वर्ष बाद हीरक जयंती के रूप में गौरव यात्रा निकाली गई इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शोप सिंह आंचला ने कहा की 9 अगस्त देश का ऐतिहासिक दिन है महात्मा गांधी ने करो या मरो के नारे के साथ अंग्रेजों भारत छोड़ो का आह्वान किया था जिसे अंग्रेजी हुकूमत को छोड़ना पड़ा उस यात्रा को याद करते हुए कांग्रेश आजादी की गौरव यात्रा निकाल रहे हैं कांग्रेस को उपलब्ध व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक इस पद यात्रा के माध्यम से पहुंचा रहे हैं आजादी के हीरक महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम आजादी की गौरव यात्रा को पूरे क्षेत्र में बताया जा रहा हैउक्त कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सोपसिंह आचला, जिला पंचायत सदस्य अमिता ऊइके विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, जिला महामंत्री गोपी बढ़ाई, जनपद सदस्य धनीरामधुव, दिनेश माहवे ध्रुव सरपंच धनेश नरेटी, भावसिंह मंडावी, सगनी तुलावी,आनंद तेता, सियाराम पोटाई सविता उईके, टिकेश नरेटी, मुकेश पुडो, जीवन उईके, जितेन्द्र सहारे,अनुज खरे नंदलाल कुलदीप,खामेश नरेटी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।,
*मानपुर:—-मानपुर कहडबरी विकासखंड मानपुर में महात्मा गांधी की मूर्ति में पूजा याचना कर आजादी की भारत गौरव यात्रा चौथा दिन में पूर्व विधायक मोहला मानपुर एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम ने पदयात्रा कर कांग्रेस ने की तिरंगा यात्रा प्रारंभ की……पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*
मानपुर:——मानपुर 12 अगस्त 22 आज़ादी के 75वे वर्षगांठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष लच्छू सांवले के नेतृत्व में कहडबरी घोटिया तक कांग्रेस कमेंटी के आह्वान पर पैदल यात्रा किया गया साथ ही देश प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पैदल यात्रा कर तिरंगा का ध्वज लहराते हुए पैदल यात्रा किया गया इस दौरान पूर्व विधायक मोहला मानपुर एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम एव कन्हैया सिंह राजपूत ने कहा आजादी की लड़ाई में हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कुर्बानियों को याद करती हुई जिसमें भाईचारा के साथ-साथ हमारे आन बान शान देश का गौरव राष्ट्र ध्वज तिरंगा का सम्मान करते हुए घर घर में तिरंगा फहराने का अभियान चलाना है देश के राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए आजादी के 75 वर्ष बाद हीरक जयंती के रूप में गौरव यात्रा निकाली गई इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लच्छू सांवले ने कहा की 9 अगस्त देश का ऐतिहासिक दिन है महात्मा गांधी ने करो या मरो के नारे के साथ अंग्रेजों भारत छोड़ो का आह्वान किया था जिसे अंग्रेजी हुकूमत को छोड़ना पड़ा उस यात्रा को याद करते हुए कांग्रेश आजादी की गौरव यात्रा निकाल रहे हैं कांग्रेस को उपलब्ध व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक इस पद यात्रा के माध्यम से पहुंचा रहे हैं आजादी के हीरक महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम आजादी की गौरव यात्रा को पूरे क्षेत्र में बताया जा रहा है उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष लच्छू सावले, मनीष निर्मलकर अवैध चुरेंद्र कन्हैया सिंह राजपूत धनंजय पांडे मनीष कौशिक सलीम तिगाला , सरपंच भरीटोला एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।,

















