Home Blog Page 684

*राज्य स्तरीय कलारीपायट्टू व वूशु विजेता खिलाड़ियों का किया गया सम्मान।….. पढ़े पूरी खबर…..राजेंद्र टेंबुकर की रिपोर्ट*

0

1. कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद द्वारा राज्य स्तरीय कलारीपायट्टू व वूशु विजेता खिलाड़ियों का किया गया सम्मान।

2. केरल व जम्मू में नेशनल चैंपियनशिप हेतु चयनित खिलाडिय़ों को दी गई अग्रिम शुभकामनाएं।

3. प्रशासन द्वारा पूर्व सैनिक सेवा संघ बालोद व खिलाड़ियों को खेल हेतु प्रोत्साहन देने तथा स्टेडियम भवन कमरे को रिपेयर कराने दिया गया आश्वासन।

दिनांक 25.08.2022 को कलेक्टर श्री गौरव कुमार व पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव द्वारा बालोद सरयूप्रसाद स्टेडियम में जिला बालोद के मार्शल आर्ट्स, कलारीपायट्टू व वूशु के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर सभी खिलाडिय़ों का सम्मान कर उन्हें आगामी 21वी जूनियर/सीनियर नेशनल चैंपियनशिप कालीकट केरल व जम्मू कश्मीर एवं कलारीपायट्टू नेशनल चैंपियनशिप केरल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूर्व सैनिक संघ व खिलाड़ियों के खेल, पढ़ाई स्टेडियम में कमरे की सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी सभी गुजारिशों को सुनकर जिला प्रशासन के तरफ़ से प्रोत्साहन देने आश्वासन दिया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल जगत को दिया जायेगा “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान,,,,,,, समारोह 29 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में होगा आयोजित,,,,, 11 हजार खिलाड़ियों को सम्मानित करने का लक्ष्य,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

0

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल जगत को दिया जायेगा “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान,,,,,,,

समारोह 29 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में होगा आयोजित,,,,,

11 हजार खिलाड़ियों को सम्मानित करने का लक्ष्य,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,

रायपुर:::::::राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ राज्य के खेल जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के तत्वाधान में लगातार पांचवे वर्ष “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” समारोह प्रदेश के सभी 32 जिलों में आयोजित किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया है कि देश और प्रदेश के अमर शहीदों की स्मृति में प्रदेश के मैडलिस्ट,नवोदित खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों,अधिकारियों पत्रकारों और खेल को बढ़ावा देने वाले सभी नागरिकों का सम्मान 29 अगस्त से लेकर 5 सितंबर के बीच प्रदेश के सभी जिलों के राजीव भवन में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा। इस सम्मान समारोह में अवार्ड को कई श्रेणियों में विभाजित किया गया है। जिनमें प्रमुख रूप से महात्मा गांधी लाइफ टाइम स्पोर्ट्स अचीवमेंट अवार्ड, खेल संघों को मेडल के आधार पर मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार, अंतराष्ट्रीय मैडल प्राप्त महिला वर्ग को शहीद इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार, पुरुष वर्ग में शहीद राजीव गांधी खेल पुरस्कार, प्रशिक्षक, निर्णायक, खेल पत्रकारों एवं खेल को बढ़ावा देने वाले नागरिकों को शहीद विद्याचरण शुक्ल खेल पुरस्कार, राष्ट्रीय मैडल विजेता खिलाड़ियों को शहीद नंदकुमार पटेल खेल पुरस्कार, राज्य स्तर पर मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को शहीद महेंद्र कर्मा खेल पुरस्कार, जिला स्तर पर मेडलिस्ट खिलाड़ियों को शहीद उदय मुदलियार खेल पुरस्कार, अन्य खिलाड़ियों को शहीद योगेंद्र शर्मा सांत्वना खेल पुरस्कार से सम्मानित करने प्रावधान किया गया है। इस वर्ष खेल जगत के 11 हजार से ज्यादा खेल प्रेमी सम्मानित किए जायेंगे।

तेलंगाना में टी राजा ने धुर्वीकरण की जमीन तैयार की भाजपा के लिए,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,

0

तेलंगाना में टी राजा ने धुर्वीकरण की जमीन तैयार की भाजपा के लिए,,,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,

पीसी एक्ट में टी राजा की हुई गिरफ्तारी से भाजपा के सत्ता पाने के सपने को मजबूती प्रदान की।

तेलंगाना में क्या सुनियोजित तरीके से आगामी विधानसभा के लिए धुर्वीकरण की पटकथा लिखी जा रही है, जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से तेलंगाना सरकार भी सहयोग कर रही है? यह सवाल निलंबित भाजपा विधायक टी राजा को अदालत से जमानत मिलने के बाद पुन: पीसी एक्ट के तहत गिरफ्तार करने के बाद से उठने लगा है। पैंगम्बर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी पर कोर्ट द्वारा जमानत दिये जाने के बाद पुलिस के द्वारा पीसी एक्ट में गिरफ्तार किये जाने से देश की जनता के साथ ही तेलंगाना की जनता में भी यही संदेश गोदी मीडिया व भाजपाई आसानी से देने में सफल हो जायेगें कि तेलंगाना पुलिस ओवैसी के इशारे पर काम कर रही है, क्योकि ओवैसी ने टी राजा की जमानत पर सवाल उठाये थे, वही टी राजा का भी आरोप है कि तेलंगाना पुलिस ओवैसी के इशारे पर काम कर रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना हेै कि ऐसे हालातों में भाजपा आलाकमान निलंबित विधायक टी राजा को पार्टी से निकाल कर किसी भी हालत में हिन्दुत्व एजेंडे पर अपनी पकड़ को कमजोर नही करेगा, इसलिए विवादित बयान पर विधायक टी राजा की सफाई से भाजपा आलाकमान संतुष्ट होना लगभग तय है। भाजपा तेलंगाना में सरकार बनाने के लिए लिए हर संभव कोशिश कर रही है टी राजा के रूप में उन्हें उम्मीद की किरण भी नजर आने लगी है, जिसे वह किसी भी हालत में बुझने नही देगी।

जमानत के बाद गिरफ्तारी से यही संदेश गया कि तेलंगाना पुलिस ओवैसी के इशारे पर काम कर रही है
तेंलगाना विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा विधायक टी राजा का विवादित बयान को लेकर जो हंगामा तेलंगाना में हो रहा है उससे निश्चित ही धु्रवीकरण की राजनीति की मजबूत जमीन तैयार हो रही है, जिस पर भाजपा आसानी से विपक्षी दलों को पराजित करती आ रही है। पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादित टिप्पणी पर भाजपा आलाकमान ने जरूर अपने विधायक टी राजा को निलंबित करके जवाब मांगा हेै कि उन्हें क्यों ना पार्टी से निकाल दिया जाये। कोर्ट ने पैंगम्बर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी पर जमानत दिये जाने के बाद तेलंगाना सरकार ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के नाम पर पीसी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इस एक्ट के तहत की गई गिरफ्तारी में 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने की बाध्यता भी नही रहती है, इसलिए निश्चित ही यह मुद्दे को भाजपा जम कर हवा देगी । राजनीतिक जानकारों का मानना है कि टी राजा के भाजपा के निलंबन के पूर्व ही तेलंगाना सरकार द्वारा पीसी एक्ट के तहत उनकी गिरफ्तारी के रूप में ट्रंप कार्ड दे दिया है, जिसका उपयोग वह धु्रवीकरण के लिए आसानी से कर सकती है। विधायक टी राजा पहले ही तेलंगाना पुलिस पर ओवैसी के इशारे काम करने का आरोप लगा चुके है इस गिरफ्तार से उनके आरोपों को बल ही मिला। ओवैसी काऊ बेल्ट में भी धु्रवीरकण की जमीन तैयार करने में भाजपा के सहायक के रूप में ही काम करते दिखाई दे रहे हेै। भाजपा तेलंगाना में भी उनका उपयोग अपने हिसाब से करती दिखाई दे रही है।
भाजपा तेलंगाना में सरकार बनाने के जो सपने बून रही है, टी राजा की इस झोकें से हकीकत में भी तब्दिल होने की उम्मीद दिखाई देने लगी है, ऐसे हालातों में भाजपा आलाकमान किसी भी स्थिति में टी राजा को पार्टी से निलंबित करके हिन्दुत्व के अपने कोर एजेंडा पर सवाल नही उठने देगी। विधायक टी राजा की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक भी सड़कों को उतर कर विरोध किया, जो स्पष्ट संदेश दे रहा हेै कि अभी तक टी राजा के समर्थक बैकफूट में थे लेकिन पीसी एक्ट के गिरफ्तारी के बाद वह फ्रंटफूट में आ गए।

बस्तर में बारिश से चित्रकोट वाटरफॉल की खूबसूरती बढ़ी, दूर-दूर से पहुंच रहे पर्यटक पर सुरक्षा के खास इंतजाम नहीं,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,

0

बस्तर में बारिश से चित्रकोट वाटरफॉल की खूबसूरती बढ़ी, दूर-दूर से पहुंच रहे पर्यटक पर सुरक्षा के खास इंतजाम नहीं,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

जगदलपुर::::::. बस्तर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं. साथ ही बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट वाटरफॉल का नजारा देखते ही बन रहा है. इंद्रावती नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से वाटरफॉल की खूबसूरती भी बढ़ गई है, जिसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं पर यहां सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन की ओर से कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं. पर्यटक अपनी जान जोखिम में भी डाल रहे हैं.

दरअसल जिले के सभी वाटरफॉल अपने पूरे शबाब पर है और यहां पर्यटक लापरवाही बरत रहे हैं. वहीं जिले के कई वाटरफॉल्स में गार्ड भी तैनात नहीं है. ऐसे में पर्यटकों को डेंजर जोन की जानकारी देने वाला भी कोई नहीं है. कुछ ही दिन पहले तीर्था वाटरफॉल में पर्यटक फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर निकाला गया था. इस घटना के बावजूद भी प्रशासन सबक नहीं ले रहा है. वहीं पर्यटक भी वॉटरफॉल्स में सावधानी नहीं बरत रहे हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है.

खासकर बारिश के मौसम में बस्तर के चित्रकोट, तीरथगढ़, तामढ़घुमर, मेंद्रिघूमर, कांगेर जलधारा में पर्यटकों के लिए खतरा बना रहता है. काफी ऊंची जगह और बारिश का पानी भी पूरे शबाब में होने की वजह से यहां पर्यटकों के वाटरफॉल में गिरने का डर बना होता है. कई बार चित्रकोट, तीरथगढ़ में दुर्घटना हो चुकी है और कई लोगों की जान भी गई है. वहीं पिछले कुछ दिनों से लगातार बस्तर में बारिश हो रही है, जिस वजह से यहां पर्यटकों के लिए और खतरा बढ़ गया है. बावजूद इसके सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन की ओर से कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं.

प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट: कलेक्टर

बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार का कहना है कि बस्तर जिले के जिन जगहों में वाटरफॉल है वहां के प्रशासन को पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा गया है. साथ ही डेंजर जोन वाले जगहों में सूचना बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा SDRF की टीम को भी घटना के वक्त मुस्तैद रहने को कहा गया है. कलेक्टर का कहना है कि इन पर्यटन स्थलों में घूमने आ रहे पर्यटक को भी अपने तरफ से खास सावधानी बरती जानी चाहिए

मोहन मरकाम के शासकीय आवास के नेम प्लेट पर कालिख पोतने वालों पर FIR, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

0

मोहन मरकाम के शासकीय आवास के नेम प्लेट पर कालिख पोतने वालों पर FIR, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार,,,
दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,

रायपुर :::::::: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के विरोध 24 मार्च को भाजयुमो (BJYM) के मुख्यमंत्री निवास घेराव और प्रदर्शन के दौरान उपद्रव करते कुछ और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

इसमें कबीर चौक सिविल लाइन में विधायक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के शासकीय निवास के नेम प्लेट पर कालीख और मिट्टी पोतने, मौके पर ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों के शासकीय कार्य में व्यवधान पैदा करने, वहां लगे बैनर-पोस्टर को फाड़ने के प्रकरण में थाना सिविल लाइन में आरोपी बीकेश साहू और विवेक जायसवाल निवासी कुसमी जिला बलरामपुर और उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

इसी तरह पुराना सर्किट हाउस के पास अभियंता चौक पर आरोपी BJYM कार्यकर्ता विशाल पांडेय, धीरज मिश्रा, रंजीत तिवारी निवासी कबीर नगर रायपुर, शुभंकर द्विवेदी निवासी आमानाका, मिथिलेश यादव निवासी कुम्हारी ,कमलेश सूर्यवंशी निवासी राजनांदगांव, अजय जगत निवासी कालीबाड़ी रायपुर, सुमित साहू निवासी सूरजपुर, केदार दीवान निवासी जगदलपुर और सौरव वर्मा निवासी बिरगांव रायपुर समेत उनके अन्य सहयोगीयों के द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ अभद्रता, शासकीय कार्य में बाधा डालने, उनसे धक्का-मुक्की कर चोटिल करने के साथ सर्किट हाउस के अंदर पत्थरबाजी करने और तोड़फोड़ करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान मिले वीडियो के आधार पर प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी और प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है। फुटेज के आधार पर और आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी

आत्मानंद Govt स्कूल अर्जुंदा व हायर सेकंडरी स्कूल कमरौद के छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत जिला एवं पुलिस प्रशासन विभाग द्वारा दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी.,,,,,,,,,,,

0

आत्मानंद Govt स्कूल अर्जुंदा व हायर सेकंडरी स्कूल कमरौद के छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत जिला एवं पुलिस प्रशासन विभाग द्वारा दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी.,,,,,,,,,,,

यातायात नियमों का पालन करने, मानव तस्करी रोकने, महिला एवं बाल अपराध संरक्षण व अधिकार अधिनियम, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के संबंध में जानकारी साझा की गई.,,,,,,,,

ऑनलाइन फ्रॉड होने पर हेल्प लाइन नंबर 1930 व वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर सेल्फ कंप्लेंट्स दर्ज करने दी गई जानकारी..,,,,

बालोद – आज दिनांक 25.08.2022 को कलेक्टर श्री गौरव कुमार, व पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, डीएसपी श्री राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी व टीम बालोद और महिला बाल विकास विभाग चाइल्ड लाइन बालोद द्वारा आत्मानंद Govt स्कूल अर्जुंदा व हायर सेकंडरी स्कूल कमरौद के छात्र छात्राओं को साइबर जागरुकता अभियान के तहत ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया एप्स साइट का उचित उपयोग, व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, ऑन-लाइन गेमिंग, गलती से मालवेयर डाउनलोड करना, पहचान की चोरी, कम्प्यूटर या डिवाईस हैकिंग, फ़ोटो मॉफिंग से बचने, एटीएम का सुरक्षित उपयोग किसी, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव तथा यातायात बालोद के प्र.आर.निर्मोही द्वारा मोटर वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, धीमे गति से चलने ड्रंक & ड्राइव से बचने, यातयात के सभी नियमों का पालन करने महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। साथ ही महिला एवं बाल अपराधो के संबंध में जानकारी, युवावस्था में होने वाली गलतियों के दुष्परिणाम व्यसन से दूर रहने व किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) मानव/बाल तस्करी 2012 के संबंध में जानकारी, सखी सेंटर महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण, व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 की जानकारी साझा की जाकर नवोदय स्कूल के छात्र छात्राओं को जागरुक किया गया। उक्त कार्यक्रम में साइबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, आर. गुलजारी साहू, ट्रैफिक प्र.आर. निरमोही किशोर, महिला एवं बाल विकास इकाई बाल संरक्षण अधिकारी नारेंद्र साहू, चाइल्ड लाइन समन्वयक वेद प्रकाश साहू, टीम मेम्बर गिरधारी साहू , सखी स्टॉप सेंटर संरक्षण अधिकारी हितेस्वरी मेश्राम, केंद्र प्रशासक एकता कुर्रे, अर्जुंदा आत्मानंद Govt. स्कूल व H.S.S कमरौद स्कूल के शिक्षकगण निशि साहू टिकेश्वरी साहू दीपा आर्य प्रणीति चंद्राकर विनय चतुर्वेदी शशि किशोर एवं स्कूली छात्र छात्राएं करीबन 150 से 300 की संख्या में उपस्थित थे।

*शीतला माता मंदिर बनसागर में नया शीतला मूर्ति का ग्रामीणों के द्वारा पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया*,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

0


*शीतला माता मंदिर बनसागर में नया शीतला मूर्ति का ग्रामीणों के द्वारा पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा किया गया*,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

नरहरपुर/ बनसागर/कांकेर,::::: 26 अगस्त 2022 विकासखंड नरहरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनसागर में 25 अगस्त को ग्राम वासियों के तत्वधान में ग्राम के शीतला माता मंदिर में नया मूर्ति का विधिवत ग्राम शीतला समिति के 5 सदस्यों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर नया शीतला मूर्ति का स्थापित किया गया जिसमें ग्राम की शीतला माता मंदिर समिति के सदस्य अहिलूराम सलाम, प्रेमलाल कुंजाम, परशुराम नेताम, शिव कैलाश कुजाम दयालु कुंजाम एवं पुजारी कृष्ण कुमार मंडावी राजेंद्र यादव के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर शीतला मूर्ति का स्थापित की गई इस दौरान ग्राम के गायता, पटेल, पुजारी, सरपंच, वार्ड, पंच, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, महिला, पुरुष, युवक-युवती, बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे माता की मूर्ति स्थापित के दौरान गांव में पूरी तरह से कामकाज बंद करके इस कार्यक्रम में सभी लोग उपस्थित होने को कहा गया था ।

वही इस कार्यक्रम को हर्षोल्लास धूमधाम से मनाया गया ।

गया वही गांव के देवी, देवता, शीतला, ठाकुर दई पहाड़ वाली, भूमिहार, सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर ग्राम के पुजारी कृष्ण कुमार मंडावी राजेंद्र कुमार यादव एवं अन्य पंच सहयोगियों के द्वारा पूजा अर्चना कर माता शीतला ठाकुर गई भूमिहार पहाड वाली से गांव की सुख, समृद्धि,शांति, खुशहाली की प्रार्थना की गई ।

साथ ही इस अवसर पर विशेष रुप से ग्राम के प्रमुख पतिराम सलाम बुद्धू राम सुरोजिया जम्मू लाल कुंजाम, सरपंच श्रीमती पुष्पा, ववटी, रामकृष्ण पटेल महेंद्र कुमार सोरी हेमंत, वट्टी मनसुखा निषाद सुखदेव नेताम, बृजलाल वट्टी जीवनलाल कुंजाम शिवचरण सिन्हा, रमेश कुमार साहू प्रफुल्ल पटेल विशेश्वर नेताम वैदूराम साहू भाव सिंह कुजाम, भाव सिंह नेताम जागेश्वर वट्टी फूलचंद कुंजाम, हीरालाल नेताम सुदामा मंडावी, मोहन लाल कुंजाम, कपिल वटी,फरसराम सिन्हा, विजय कुमार, नेताम, रामजीवन पटेल,रजबन सिंह नेताम, राम लक्ष्मण सिन्हा साधुराम नेताम,चमरू राम सलाम, सहित ग्राम के महिला पुरुष युवक-युवती बच्चे ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल थे।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर केंद्र के समान देय 34% महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान में गृह भाड़ा भत्ता की मांगों को लेकर बस्तर संभाग के समस्त शासकीय अधिकारी कर्मचारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिवस ने और जोर पकड़ लिया है ,, ,,,,,भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,

0

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान

पर केंद्र के समान देय 34% महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान में गृह भाड़ा भत्ता की मांगों को लेकर बस्तर संभाग के समस्त शासकीय अधिकारी कर्मचारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिवस ने और जोर पकड़ लिया है ,,
भोपाल पटनम से मुर्गेश शेट्टी की रिपोर्ट,,,,,


छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर दिनांक 22-08-2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत

भोपाल पटनम :::: भोपालपटनम ब्लॉक में आज चौथे दिन संभागीय पदाधिकारीगण श्री नीलकंठ शार्दुल जिला संयोजक श्री लोकेश गायकवाड सहसंयोजक श्री यशवंत सिंह जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ कुंडा गांव श्री शिवराज ठाकुर संभागीय अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ एवं श्री चमन लाल वर्मा जिला अध्यक्ष लघु वेतन एवं वाहन चालक संघ ने अपनी उपस्थिति दी
जिला संयोजक ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता जैसे 2 सूत्री मांगों के लिए हड़ताल जैसी स्थिति के लिए सरकार ने कर्मचारी एवं अधिकारियों को बाध्य कर दिया है जिसके फलस्वरूप विभिन्न संघों के कर्मचारी पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है सरकार अपने मंत्री विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ाने में बिना विलंब किए बढ़ोतरी कर देती है और जब कर्मचारी को महंगाई भत्ता देने की बात आती है तो शासन के पास वित्तीय संकट आ जाता है।
श्री शार्दुल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी दमनकारी नीति अपना रहे हैं कभी वह वेतन काटने की बात करते हैं तो कभी एस्मा लगाने की बात करते हैं इन धमकियों से हमारे शासकीय कर्मी डरने वाले नहीं हैं चौथे दिन के अनिश्चितकालीन हड़ताल में फेडरेशन के जिला संरक्षक श्री अंकारी सुधाकर फेडरेशन जिला उपाध्यक्ष श्री महेश शेट्टी फेडरेशन ब्लॉक अध्यक्ष श्री कमल सिंह को राम स्वास्थ्य संघ से श्री वेंकटराजू हड़ताल स्थल में उपस्थित रहे

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर दिनांक 22-08-2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत …भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट।,,,,,

0

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर दिनांक 22-08-2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत …भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट।,,,,,

भोपालपटनम ब्लॉक में आज चौथे दिन संभागीय पदाधिकारीगण श्री नीलकंठ शार्दुल जिला संयोजक श्री लोकेश गायकवाड सहसंयोजक श्री यशवंत सिंह जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ कुंडा गांव श्री शिवराज ठाकुर संभागीय अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ एवं श्री चमन लाल वर्मा जिला अध्यक्ष लघु वेतन एवं वाहन चालक संघ ने अपनी उपस्थिति दी
जिला संयोजक ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता जैसे 2 सूत्री मांगों के लिए हड़ताल जैसी स्थिति के लिए सरकार ने कर्मचारी एवं अधिकारियों को बाध्य कर दिया है जिसके फलस्वरूप विभिन्न संघों के कर्मचारी पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है सरकार अपने मंत्री विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ाने में बिना विलंब किए बढ़ोतरी कर देती है और जब कर्मचारी को महंगाई भत्ता देने की बात आती है तो शासन के पास वित्तीय संकट आ जाता है।
श्री शार्दुल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी दमनकारी नीति अपना रहे हैं कभी वह वेतन काटने की बात करते हैं तो कभी एस्मा लगाने की बात करते हैं इन धमकियों से हमारे शासकीय कर्मी डरने वाले नहीं हैं चौथे दिन के अनिश्चितकालीन हड़ताल में फेडरेशन के जिला संरक्षक श्री अंकारी सुधाकर फेडरेशन जिला उपाध्यक्ष श्री महेश शेट्टी फेडरेशन ब्लॉक अध्यक्ष श्री कमल सिंह को राम स्वास्थ्य संघ से श्री वेंकटराजू हड़ताल स्थल में उपस्थित रहे।

बस्तर बना ‘बेस्ट ऑफ बीट डेस्टिनेशन’, छत्तीसगढ़ को मिला आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,

0

बस्तर बना ‘बेस्ट ऑफ बीट डेस्टिनेशन’, छत्तीसगढ़ को मिला आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,

नई दिल्ली ::::: बीते बुधवार को दिल्ली में आउटलुक ग्रुप की ओर से आयोजित ‘आउटलुक ट्रैवलर्स अवार्ड-2022’ में छत्तीसगढ़ के बस्तर को एक विशेष जूरी पुरस्कार के साथ ‘बेस्ट ऑफ बीट डेस्टिनेशन’ के रूप में सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ को ये पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी के द्वारा दिया गया जिसे प्रदेश की ओर से यह अवॉर्ड पर्यटन और संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी. ने ग्रहण किया।

बता दें कि आउटलुक ग्रुप द्वारा पिछले 18 वर्षों से पुरस्कारों का वितरण किया जा रहा है।

यह 19वां वर्ष है जब इस तरह के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। इन पुरस्कारों का निर्णय एक शोध एजेंसी द्वारा किए जा रहे यात्रा सर्वेक्षण के आधार पर किया गया था और फिर जूरी सदस्यों द्वारा फीडबैक की जांच के बाद वितरित किया गया।