Monday, April 27, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल जगत को दिया जायेगा “कांग्रेस...

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल जगत को दिया जायेगा “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान,,,,,,, समारोह 29 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में होगा आयोजित,,,,, 11 हजार खिलाड़ियों को सम्मानित करने का लक्ष्य,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

0
156

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल जगत को दिया जायेगा “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान,,,,,,,

समारोह 29 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में होगा आयोजित,,,,,

11 हजार खिलाड़ियों को सम्मानित करने का लक्ष्य,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,

रायपुर:::::::राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ राज्य के खेल जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के तत्वाधान में लगातार पांचवे वर्ष “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” समारोह प्रदेश के सभी 32 जिलों में आयोजित किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया है कि देश और प्रदेश के अमर शहीदों की स्मृति में प्रदेश के मैडलिस्ट,नवोदित खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों,अधिकारियों पत्रकारों और खेल को बढ़ावा देने वाले सभी नागरिकों का सम्मान 29 अगस्त से लेकर 5 सितंबर के बीच प्रदेश के सभी जिलों के राजीव भवन में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा। इस सम्मान समारोह में अवार्ड को कई श्रेणियों में विभाजित किया गया है। जिनमें प्रमुख रूप से महात्मा गांधी लाइफ टाइम स्पोर्ट्स अचीवमेंट अवार्ड, खेल संघों को मेडल के आधार पर मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार, अंतराष्ट्रीय मैडल प्राप्त महिला वर्ग को शहीद इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार, पुरुष वर्ग में शहीद राजीव गांधी खेल पुरस्कार, प्रशिक्षक, निर्णायक, खेल पत्रकारों एवं खेल को बढ़ावा देने वाले नागरिकों को शहीद विद्याचरण शुक्ल खेल पुरस्कार, राष्ट्रीय मैडल विजेता खिलाड़ियों को शहीद नंदकुमार पटेल खेल पुरस्कार, राज्य स्तर पर मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को शहीद महेंद्र कर्मा खेल पुरस्कार, जिला स्तर पर मेडलिस्ट खिलाड़ियों को शहीद उदय मुदलियार खेल पुरस्कार, अन्य खिलाड़ियों को शहीद योगेंद्र शर्मा सांत्वना खेल पुरस्कार से सम्मानित करने प्रावधान किया गया है। इस वर्ष खेल जगत के 11 हजार से ज्यादा खेल प्रेमी सम्मानित किए जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here