*पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना शपथ*,,,,,,

,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

*जिला कार्यालय सहित जिले भर के सभी कार्यालयों मे ली शपथ*

बीजापुर,,,,,,,,, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सद्भावना शपथ ली। राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार कटारा द्वारा जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। इसके अलावा जिले के समस्त कार्यलयों मे भी सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने सहित हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली।
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी की जयन्ती 20 अगस्त को हर वर्ष सद्भावना दिवस पर अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्यालय प्रमुख द्वारा शपथ दिलाई जाती है। चूंकि इस बार 19 एवं 20अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को शुक्रवार को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES