Homeछत्तीसगढ़* लोकतंत्र की रक्षा में 6 कांग्रेसी आग से झुलसे, महारानी अस्पताल...

* लोकतंत्र की रक्षा में 6 कांग्रेसी आग से झुलसे, महारानी अस्पताल में भर्ती*,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

* लोकतंत्र की रक्षा में 6 कांग्रेसी आग से झुलसे, महारानी अस्पताल में भर्ती*,,,,,,,,,,,,,,*दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

जगदलपुर:::::::::::: इन दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके कार्यकर्ताओं का दिन सही नहीं चल रहा है।

लोकतंत्र की रक्षा में मशाल जलाते हुए 6 कांग्रेसी आग से झुलस गए हैं। यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बस्तर जगदलपुर का है।

दरअसल, कांग्रेस ने राहुल गांधी को हुई सजा के बाद लोकसभा से उनकी सदस्यता को भंग किए जाने को लोकतंत्र का खतरा बताया है।

इसी लड़ाई पूरे देश में कांग्रेसी भाजपा के खिलाफ लड़ रहे है।

इसी के चलते जगदलपुर में कांग्रेस ने मशाल रैली रखी थी।

काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए थे।

इस दौरान रैली निकलने से पहले राजीव भवन में मशाल जलाया गया।

मशाल जल पता उससे पहले 6 कांग्रेसी इसे जलाते हुए खुद झुलस गए।

आनन फानन में आग से झुलसे कार्यकर्ताओं को शहर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग में झुलसे सभी कार्यकर्ता दर्द में कहारते हुए अपना इलाज करवा रहे और खतरे से बाहर है।

*आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कांग्रेसियों की हुई किरकिरी*

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मेगा इवेंट करते हुए सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा पर निशाना साधने के लिए प्रेस कांफ्रेंस किया था।

जैसा तय था कि राहुल गांधी को इस प्रेस कांफ्रेंस से लाइम लाइट में आना था ,लेकिन इसकी वजह कवर्धा में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पंडरिया विधायक और क्रेडा सदस्य की तू-तू, मैं-मैं और बलौदाबाजार में पत्रकारों को दिए गए नाश्ता के पैकेट में निकले कीड़े ने सुर्खियां बटौर ली।

बचा खुचा टीआरपी कांग्रेस के कार्यकर्ता आग में झुलस कर अपने नाम कर ले गए।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES