Homeछत्तीसगढ़*मोहला मानपुर:--सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न*

*मोहला मानपुर:–सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न*

मनीष कौशिक

मोहला मानपुर:—प्रदेश में सतत् रूप से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जन जागरूकता का कार्य किए जाने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में गृह विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से प्राधिकरण द्वारा सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाने एवं यातायात के नियमों के पालन को अमल में लाने के लिए जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित कराने के आशय से प्रदेश में “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” (हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, तेज रफ्तार, मोबाइल में बात करते हुए एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाने तथा यातायात के नियमों का पालन इत्यादि) पर आधारित छात्र-छात्राओं के हाई-हायर सेकेण्डरी स्कूल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण समुदाय को जागृत करने एवं आने वाले नौजवानों के लिए यातायात शिक्षा प्रदान करने संबंधी महती कार्य हेतु शाला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है इसी के तहत कलेक्टर एवं जिला साक्षरता प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन मानपुर ब्लाक के हाई स्कूल, ईरागांव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा सभापति श्री देवानंद कौशिक, वरिष्ठ नागरिक श्री फगनु राम, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अरुण कुमार मरकाम, विकासखंड स्रोत समन्वयक सुश्री जाहिदा खान, साक्षरता मिशन नोडल श्री अंगद सलामें, प्रभारी प्राचार्य श्री डी.आर. पिस्दा, वरिष्ठ शिक्षक उदय प्रेमन,कुलदीप ठाकुर उपस्थित रहे। निर्णायक की भुमिका में वरिष्ठ शिक्षक संतोष नर्वासे, राजेंद्र ठाकुर व शिवेंद्र खरे ने जिम्मेदारी संभाली तथा कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक श्री जितेंद्र साहू ने किया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के स्कूली छात्र-छात्राओं के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने, वाकपटुता में दक्ष बनाने व उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक मंच प्रदान कर प्रेरित करना। स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने विशेषकर सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आने में उनकी भूमिका एवं कर्तव्य के निर्वहन कर पीड़ित व्यक्ति की समय सीमा अर्थात तत्काल अस्पताल पहुंचा कर जान बचाने के लिए आगे आने को प्रतिपादित / प्रदर्शित करने वाले वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण समुदाय व पालकों में जागृति लाना, सहित स्कूली छात्र-छात्राओं को ग्राम स्तर से ऊपर उठकर आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करना रहा। और प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा को चरितार्थ किया कार्यक्रम में निर्णायकों ने विभिन्न बिंदुओं के आधार पर प्राप्त अंक अनुसार परिणाम की घोषणा किया जिसमें चयनित टीम क्रमशः पीएम श्री सेजेस मानपुर अंग्रेजी माध्यम के छात्राओं को प्रथम स्थान आने पर 2500.00 रुपये,हाई स्कूल ईरागांव के छात्र-छात्राओं को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर 2000.00 रुपये व शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भर्रीटोला को तृतीय स्थान मिलने पर 1500.00 रुपये नगद प्रदान किया गया। साथ ही सांत्वना पुरस्कार स्वरूप तीन शाला के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार हेतु देय राशि प्रति टीम 1000.00 रुपये व मोमेंटो प्रदान किया गया।

जनसमुदाय व छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री अरुण मरकाम ने कहा कि यातायात नियमों के पालन से बहुत हद तक दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है । श्री देवानंद कौशिक ने यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में प्रतिदिन हजारों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया सुश्री जाहिदा खान ने अपने संबोधन में कहा कि यातायात नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं और इनका पालन जीवन रक्षा के लिए अनिवार्य है कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES