मनीष कौशिक
मोहला— छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की ओर से 20 सितंबर 2026 को आयोजित लैब तकनीशियन भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में सेन-नाई समाज से संबंधित पूछे गए प्रश्न को लेकर समाज में नाराजगी सामने आई है। मामले को लेकर मंगलवार को सर्व सेन समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर संयुक्त कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और कड़ा विरोध दर्ज कराया सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत राम सेन के निर्देश पर सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि परीक्षा प्रश्नपत्र में सेन-नाई समाज को लेकर इस तरह का प्रश्न शामिल किया जाना समाज की भावनाओं और सामाजिक सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय है। समाज ने पूरे मामले की जांच कर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि भविष्य में किसी भी समाज, समुदाय या वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले प्रश्नों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र में शामिल करने से पहले आवश्यक सावधानी बरती जाए।ज्ञापन सौंपते समय समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सामाजिक सम्मान से जुड़े इस मुद्दे को लेकर सर्व सेन समाज अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाता रहेगा इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी जिला सेन समाज के जिला सचिव रोहित शांडिल्य ,सेलून संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश कौशिक, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष कौशिक, कर्मचारी प्रकोष्ठ से रवि श्रीवास, ब्लॉक सेन समाज से हेमंत भारद्वाज, रोमन श्रीवास, एवं समाज के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

