मनीष कौशिक
मोहला –मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले से सटे गढ़चिरौली जिले के कोरची तहसील के बेड़गांव पुलिस सहायता केंद्र की सीमा के अंदर अंतर-राज्यीय सीमा पर स्थित गहनेगट्टा के जंगल में अवैध जुए के अड्डे पर छापा मारा और महाराष्ट्र की एंटी नक्सल टीम सी 60 ने अब तक कि सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, डोंगरगांव , डोंगरगढ़ छुरियां,राजनांदगांव ,दुर्ग भिलाई ,चिचोला के कुल 31 लोगो को हिरासत में लिया गया है, मौके से भागे छह लोगों सहित कुल 37 आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र के कोरची थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने 22 चार पहिया वाहन, छह दो पहिया वाहन, 26 मोबाइल फोन और 1.34 करोड़ 14 हजार 10 रुपये नकद जब्त किए हैं।गोपनीय सूचना के आधार पर जंगल में छापा-पुलिस सूत्रों के अनुसार बीती रात पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि बेड़गांव पुलिस सहायता केंद्र के अंतर्गत गहनेगट्टा वन क्षेत्र में लगातार कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस वरिष्ठों के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र के पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश खोटेले के नेतृत्व में दो निरीक्षकों के साथ एंटी नक्सल युनिट सी60दल ने मौके पर छापा मारा।इस दौरान जंगल मे 52 ताश के पत्तों पर पैसे का दांव लगाकर बैखौप होकर जुआ खेला जा रहा था। महाराष्ट्र पुलिस के छापा मार कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए ।31 लोग हिरासत में लिए गए; छह आरोपियों की तलाश जारी है-ऑपरेशन के दौरान, शैलेंद्र कुमार साहू उम्र 26 निवासी बेलरगोंदी छुरियां, जिला राजनांदगांव, मोहम्मद बसीर उम्र 48, निवासी वार्ड नंबर 12, राजनांदगांव समेत कुल 29 लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है। उनके पास से जुए का सामान और लाखो रुपए कैश ज़ब्त किया गया है।फरार आरोपियों पर एफआईआर -महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कुछ नाम सामने आए हैं छत्रपति बांगरे निवासी कोरची , अमजद खान कोरची तालिब निवासी डोंगरगढ़, राजा ब्रैंड उर्फ राजा श्रीवास निवासी राजनांदगांव और हेमंत राजपूत निवासी राजनांदगांव आदि शामिल हैं। छापा मार कार्रवाई के दौरान सोनू कांबले निवासी दुर्ग इमरान शेख निवासी डोंगरगांव, बबलू खटीक निवासी भिलाई, रोहित साहू निवासी राजनांदगांव, बसंत सोनी निवासी दुर्ग और अबुल वर्मा निवासी राजनांदगांव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर महाराष्ट्र पुलिस इन फरार आरोपियों की तलाश कर रही है, जो मौके से भाग गए है।1 करोड़ 34 लाख की मुद्देमाल ज़ब्त-पुलिस की कार्रवाई में कुल 1 करोड़ 34 लाख 14 हज़ार 10 रुपये कैश, 22 फोर-व्हीलर, छह टू-व्हीलर, 26 मोबाइल फ़ोन और जुए का सामान ज़ब्त किया गया है। इस मामले में कोरची पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र गैंबलिंग एक्ट के सेक्शन 12 (A) के तहत केस नंबर 0133/2026 दर्ज किया गया है।

